Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सेक्टर-86 में गत सांय डीसी इलेवन व डीजे इलेवन के बीच 20-20 डे नाइट मैच खेला गया

    सेक्टर-86 में गत सांय डीसी इलेवन व डीजे इलेवन के बीच 20-20 डे नाइट मैच खेला गया

    Ajay vermaBy Ajay verma21/02/2020No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद, 21 फरवरी। स्लेज हैमर क्रिकेट अकैदमी सेक्टर-86 में गत सांय डीसी इलेवन व डीजे इलेवन के बीच 20-20 डे नाइट मैच खेला गया, जिसमें डीसी इलेवन के कप्तान फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल व डीजे इलेवन के कप्तान जिला सेशन जज दीपक गुप्ता थे। मैच में टॉस जीतकर डीसी इलेवन के कप्तान उपायुक्त यशपाल ने पहले बॉलिंग को चुना, इसी प्रकार बैटिंग करते हुए डीजे की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए, जिनका पीछा करते हुए 13.3 ओवर में ही डीसी इलेवन की टीम ने 155 रन बनाकर लक्ष्य को पार कर जीत हासिल की। डीसी इलेवन की टीम में सर्वाधिक रन उपायुक्त यशपाल ने 34 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। डीजे इलेवन की टीम में मैन ऑफ द मैच रहे मोहम्मद शाकिर ने हाफ सेंचुरी बनाई उन्होंने 55 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शाकिर को चुना गया व बेस्ट बॉलर संदीप मोर, बेस्ट बैट्समैन पुनीत सहगल को चुना गया। उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि सारे दिन काम करने से जिंदगी में तनाव व पूरे शरीर में थकावट महसूस होती है। इसी को दूर करने के लिए हमने इस तरह खेलकर अपने तनाव को थोड़ा कम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि रोज मर्रा में कितने काम होते हैं कि अधिकारियों को फुर्सत नहीं मिलती। इसी मद्देनजर हमने फैसला लिया है कि जिंदगी को एक खेल की तरह जिया जाए, इसमें हमने जिला प्रशासन व जुड्सरी के साथ मिलकर यह मैच करवाया है। उन्होंने कहा कि आगे भी कोशिश होगी कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर करवाए जाएं। इस अवसर पर एडिशनल जिला सेशन जज जगजीत सिंह, फरीदाबाद नगर निगम के कमिश्नर यश गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त आर.के. सिंह, फरीदाबाद के एसडीएम अमित, बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, गुरुग्राम से जज यशिका, क्रिकेटर विजय दहिया के अलावा अन्य जज व अधिकारी मौजूद रहे।

    FARIDABAD LATEST NEWS Haryana SPORTS TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.