Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मानसिक रूप से मंद और सेरेब्रल पाल्सी बच्चों के लिए ए.एफ.ओ. वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

मानसिक रूप से मंद और सेरेब्रल पाल्सी बच्चों के लिए ए.एफ.ओ. वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

Ajay vermaBy Ajay verma28/02/2020No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद, । इंटरनेशनल रिहेब फाउंडेशन, दिल्ली; जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद तथा दि एडवांस्ड सोसायटी ऑफ डिफरेंटली एबल्ड, फरीदाबाद के सहयोग से वीरवार को सेक्टर-16 स्थित लघुसचिवालय परिसर में मानसिक रूप से मंद और सेरेब्रल पाल्सी बच्चों के लिए ए.एफ.ओ. वितरण शिविर का आयोजन किया गया। गत 3 जनवरी को आयोजित परीक्षण शिविर में ए.एफ.ओ. के लिए 20 लाभार्थियों का मूल्यांकन किया गया था। आज इन लाभार्थियों के बीच 40 ए.एफ.ओ. वितरित किया गया। आयोजित शिविर में इंडियन रेडक्रास सोसायटी, हरियाणा की कार्यकारी सदस्य सुषमा गुप्ता; जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार, वाइस पैटर्न रेडक्रॉस जगदीश सहदेव, रेडक्रास रिहेबिलिटेशन सेंटर के प्रभारी जयपाल सिंह, इंटरनेशनल रिहेब फाउंडेशन, दिल्ली के मनीष सूद तथा अरमान स्कूल, फरीदाबाद के विजय चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।   इस अवसर पर सुषमा गुप्ता ने उपस्थित मंदबुद्धि बच्चों के अभिभावकों का आह्वान किया है कि वे बच्चों की दिल लगाकर देखरेख करें व उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वस्थ होता है उसकी कार्य क्षमता भी अधिक होती है और वह सभी कामों को अच्छे से कर सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत ही सबसे बड़ी पूंजी होती है।   वहीं विकास कुमार कहा कि बच्चों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा मिशन इन्द्रधनुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत आदि योजनाओं व कार्यक्रमों को क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आह्वान किया। वाइस पेट्रन, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल के चेयरमैन प्रोजेक्ट एवं प्रेजिडेंट सीड फाउंडेशन रोटेरियन जगदीश सहदेव ने कहा कि समर्थ व सक्षम लोगों को जरूरतमंद की निस्वार्थ भावना से सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदबुद्धि वाले लोगों का तिरस्कार करने के बजाय उनको विशेष सहानुभूति की जरूरत है और उन्हें भी अपनी बुद्धि के अनुसार जीवन जीने का पूर्ण अधिकार है।

AFO for mentally retarded and cerebral palsy children Distribution camps were organized. FARIDABAD LATEST NEWS Haryana TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026

मस्ती के साथ जिम्मेदारी भी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान : उमेश भाटी

22/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.