Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जैसे युवाओं से 75 फीसदी रोजगार का वादा पूरा किया, वैसे ही बुजुर्गों की पेन्शन का भी बंदोबस्त करेंगे – दिग्विजय चौटाला

जैसे युवाओं से 75 फीसदी रोजगार का वादा पूरा किया, वैसे ही बुजुर्गों की पेन्शन का भी बंदोबस्त करेंगे – दिग्विजय चौटाला

Ajay vermaBy Ajay verma09/07/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / चंडीगढ़, 9 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में मौजूदा बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार मजबूती के साथ प्रदेश हित में कार्य करती हुई आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता से किए हुए वादों को दोनों पार्टियां मिलकर पूरा करने में लगी हुई है। दिग्विजय ने कहा कि गठबंधन सरकार ने जिस तरह प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिये निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरियां देने के वादे को पूरा करने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है, उसी तरह प्रदेश के बुजुर्गों से किए बुढ़ापा पेंशन के वादे को पूरा करने का काम किया जायेगा। दिग्विजय चौटाला ने बुढ़ापा पेंशन 5100 रूपये देने के इरादे को दोहराते हुए कहा कि गठबंधन सरकार बुजुर्गों के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने देगी और अपने कार्यकाल पूरा होने से पहले बुढ़ापा पेंशन 5100 रूपये कर दी जायेगी।

वहीं बरोदा उपचुनाव को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बीजेपी और जेजेपी दोनों एक और एक ग्यारह होकर वहां चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस का अंहकार तोड़ेंगी और जनता के आर्शीवाद से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार की जैसे लोकसभा चुनाव में गलतफहमी दूर हुई थी उसी तरह बरोदा उपचुनाव में भी हो जाएगी। दिग्विजय ने कहा कि बरोदा क्षेत्र जननायक चौधरी देवीलाल जी का राजनीतिक क्षेत्र रहा है और वहां से जननायक की विचारधारा वाले उम्मीदवार लगातार 7 बार जीते हैं।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में वह जनता के बीच प्रदेश सरकार के जनहितैषी कार्यों और विकास योजनाओं को लेकर जाएंगे। उन्होंने आगे विश्वास जताते हुए कहा कि बरोदावासी भी गठबंधन सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए उनके साथ चलने का कार्य करेंगे। वहीं बरोदा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनके मेहनती कार्यकर्ता अपनी जीत को निश्चित से सुनिश्चित करने में जुटे गये है।

Digvijay singh Chautala haryana news JJP Just as he fulfilled the promise of 75 percent employment to the youth Latest News similarly he will also arrange the pension of the elderly - Digvijay Chautala TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.