Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को दी शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को दी शुभकामनाएं

Ajay vermaBy Ajay verma27/07/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 82वें स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों को शुभकामनाएं और भारत के महान वैज्ञानिक एवं भूतपूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

डिप्टी सीएम ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि इस असाधारण बल के 82वें स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र को सुरक्षित रखने में सीआरपीएफ की अहम भूमिका है। इस बल के साहस और कुशलता की प्रशंसा सर्वत्र होती है। दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “81 साल से देश की सेवा में समर्पित केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के स्थापना दिवस पर सभी जवानों और अफसरों को बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे निडर और अनुशासित सुरक्षा बलों की बदौलत देश हमेशा सुरक्षित है।”

वहीं उपमुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में मिसाइल-मैन कहे जाने वाले भारत के महान वैज्ञानिक एवं भूतपूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उनको याद किया। उन्होंने कहा कि मिसाइल-मैन ने समाज को सिखाया कि जीवन में परिस्थिति कैसी भी प्रतिकूल हो, पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। अब्दुल कलाम के विचार आज भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में मिसाइल-मैन के उस सूत्र-वाक्य का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था, ‘सपने वो नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।’ दुष्यंत चौटाला ने स्वर्गीय कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम को बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में ‘मिसाइल-मैन’ के रूप में जाना जाता है।

CRPF foundation day Deputy CM Dushyant Chautala haryana news Latest News soldiers TODAY EXPRESS NEWS todayexpressnews.com wishes
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.