Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 30
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » वीरवार को झज्जर में जेजेपी का ‘जन सरोकार दिवस’

वीरवार को झज्जर में जेजेपी का ‘जन सरोकार दिवस’

Ajay vermaBy Ajay verma08/12/2021No Comments4 Mins Read
JJP's 'Jan Sarokar Diwas' in Jhajjar on Thursday

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । झज्जर/चंडीगढ़, 8 दिसंबर। जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर जिला में आयोजित ‘जन सरोकार दिवस’ कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गांव दादरी तोये में करीब 50 एकड़ में हरी-पीले रंग में भव्य पंडाल सज चुका है।  जेजेपी के राष्ट्रीय डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की आवाज सोशल मीडिया के सभी माध्यमों से कोने-कोने में गूजेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब कोई राजनीतिक पार्टी अपना इतना बड़ा कार्यक्रम इंस्टाग्राम पर लाइव करेगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का आलम यह है कि सब जगह हरा और पीला रंग के झंडे व होर्डिंग्स दिखाई देते है।

 

– कार्यक्रम के लिए चार स्टेज

जन सरोकार दिवस कार्यक्रम के लिए चार मुख्य स्टेज बनाए गए हैं, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए मुख्य स्टेज, दूसरे पर पार्टी के अन्य राष्ट्रीय-प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, तीसरे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जहां कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। चौथा स्टेज मीडिया के लिए बनाया गया है। इसके अतिरिक्त हलका अध्यक्षों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है तो वहीं महिलाओं और पूर्व सैनिकों को रैली में कोई परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए है।

 

1500 युवा संभालेंगे कार्यक्रम की व्यवस्था

पार्टी ने ‘जन सरोकार दिवस’ के लिए झज्जर जिले के गांव दादरी तोये की करीब 50 एकड़ भूमि के विशाल मैदान चुना गया है, जिसमें वाहनों की पार्किंग से लेकर अन्य सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए रैली स्थल के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में उचित व्यवस्था, मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम की हर स्थिति से निपटने के लिए युवा जेजेपी, इनसो के करीब 1500 युवा हर समय तत्पर रहेंगे। वहीं वाहन खराब होने की स्थिति में कहीं जाम न लगे, इसके लिए कार्यक्रम स्थल के आस-पास दो क्रेन मशीनें भी उपलब्ध होंगी।

 

कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों से होगा स्वागत

प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा जब रैली में पहुंचने वाले सभी लोगों का भव्य स्वागत किया जाएगा। रैली स्थल पर कुल 8 द्वार बनाए गए है। जहां स्वागत द्वार पर कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों से स्वागत किया जाएगा।

 

इंस्टाग्राम पर पहली बार लाइव…

जेजेपी का जन सरोकार दिवस कार्यक्रम सोशल मीडिया पर उस समय धूम मचा देगा, जब इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर लाइव चलेगा। ऐसा पहली बार होगा जब इतना बड़ा आयोजन इंस्टाग्राम पर लाइव किया जाएगा। इसके अलावा 15 फेसबुक पेजों, यू-टयूब, ट्विटर पर भी लाइव होगा। इसके लिए पार्टी की आइटी विंग ने विशेष इंतजाम किए है और बकायदा अलग से आईटी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। वहीं रैली स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति तक  पूरे कार्यक्रम की झलकियां और नेताओं की बात पहुंचे, इसके लिए  आठ एचडी हाईटेक एलईडी लगाई गई है। इन एलईडी तक हर शॉट पहुंचाने के लिए हाई डेफिनेशन, ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं।

हजारों युवाओं के साथ दिग्विजय पुहंचेंगे झज्जर

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला करीब 10 हजार बाइकों के विशाल युवाओं के काफिले के साथ जन सरोकार दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बुधवार को दिग्विजय युवाओं का नेतृत्व करते हुए गांव चौटाला से रवाना हुए। विभिन्न गांवों से गुजरने के दौरान ग्रामीणों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह व जोश के साथ दिग्विजय चौटाला का फूलमालाओं से स्वागत किया। यह बाइक रैली कई जिलों से गुजरेगी और वाया भिवानी-रोहतक होकर जिला झज्जर पहुंचकर जन सरोकार दिवस कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करेगी।

खुशबूदार फूलों से महका पंडाल

विभिन्न प्रकार के खुशबूदार फूल भव्य कार्यक्रम की सुंदरता और बढ़ाएंगे। इसके लिए करीब 10 क्विंटल फूलों का प्रयोग किया गया है। चमेली, गुलाब के फूलों के अलावा बैंगलोर का ऑर्किड, कलकत्ता का गलाईड-जरबेरा फूलों से पूरा पंडाल सजा है। 

an Sarokar Diwas Jhajjar JJP जन सरोकार दिवस जेजेपी झज्जर
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026

विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता विपुल गोयल

24/02/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.