टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में दिल्ली – क्षितिज असीम संभावनाओं के (दिल्ली, एनसीआर, यूपी) आंचलिक कार्यशाला का आयोजन साध्वी श्री डॉक्टर कुंदन रेखाजी के सानिध्य में वीर अपार्टमेंट रोहिणी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। दिल्ली महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू जी जैन और मंत्री यशा बोथरा ने उपस्थित अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम जी सेठिया और उनकी पूरी टीम का सम्मान किया। अध्यक्ष मंजू जी जैन ने सभी का स्वागत करते हुए नीलम जी की महिला समाज प्रति जागरुकता व उत्कृष्ट सोच की प्रशंसा करते हुए इसे नारी के उत्थान में सहयोगी बताया। अभातेममं की दिल्ली प्रभारी श्रीमती मंजू भुतोडिया ने साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा जी के संदेश का वाचन किया। साध्वी डॉ. कुंदन रेखाजी ने संबंधित विषय पर प्रकाश डाला।साध्वी सौभाग्य यशा जी ने बहुत मधुर गान प्रस्तुत किया। दिल्ली सभाघ्यक्ष श्रीमान सुखराज जी सेठिया ने कार्यशाला के प्रति शुभकामनाएँ प्रेषित की। युवती बहनों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। राष्ट्राध्यक्ष ने “क्षितिज असीम संभावनाओं के” अर्थ व “how to grow gratitude” समझाते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर अपने विचार व्यक्त किये। स्थानीय प्रस्तुति में बहनो द्वारा बहुत ही सुंदर नुक्कड नाटक “चलो क्षितिज की और चलें” की प्रस्तुति की गई। प्रथम सत्र का कुशल संचालन मंत्री श्रीमती यशा बोथरा ने किया। द्वितीय सत्र में राष्ट्राध्यक्ष नीलम जी सेठिया ने “तमसो मा ज्योतिर्गमय” विषय पर प्रकाश डाला। “कल आज और कल” में अभातेममं राष्ट्राध्यक्ष व कार्यसमिति सदस्य सुनीता जी जैन ने महिलाओ व कन्याओं के पहनावे, और लुप्त होती परंपराओं को फिर से संजोने के लिए एक talk show रखा। साध्वी श्री डॉ. कुंदन रेखाजी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। द्वितीय सत्र का कुशल संचालन सहमंत्री इंदिरा जी सुराणा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय चीफ़ ट्रस्टी श्रीमती पुष्पा जी बेंगानी, राष्ट्रीय सभा उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन नाहटा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती नीतु पटावरी, का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती शिल्पा बैद राष्ट्रीय कन्या मंडल संयोजिका श्रीमती अर्चना भंडारी, फ़रीदाबाद गुड़गाँव और नोएडा की बहनें, अनेक क्षेत्रों के सभा अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम में भोजन व अल्पाहार की व्यवस्था थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
