Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » यूनाइटेड किंगडम का स्टूडेंट आवासीय बाज़ार : आपके जानने योग्य ज़रूरी बातें?

यूनाइटेड किंगडम का स्टूडेंट आवासीय बाज़ार : आपके जानने योग्य ज़रूरी बातें?

vishal rajputBy vishal rajput30/06/2023No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में सफल कॅरियर के लिए दाखिला लेने के इच्छुक भारतीय स्टूडेंट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस उद्देश्य से वर्ष 2022 में भारत से ब्रिटेन जाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1,17,965 थी, जो वर्ष 2019 में इस प्रकार के स्टूडेंट्स की संख्या से 215% ज्यादा है। इस बढ़ोतरी में हाल में वीज़ा प्रक्रिया में हुए बदलाव के अलावा इस तथ्य का योगदान है कि स्टूडेंट्स अब नौकरी के लिए 2 वर्षों के वीज़ा और पढ़ाई के लिए 1-2 वर्षों के वीज़ा (डिग्री में लगने वाले समय के आधार पर) का लाभ उठा सकते हैं, जिसके कारण यूके में उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने का आकर्षण बढ़ा है।

यूके में स्टूडेंट्स की संख्या लगातार बढ़ने के साथ, स्टूडेंट्स के लिए हाउसिंग के इंफ्रास्ट्रक्चर का नामांकन में वृद्धि के साथ तालमेल बनाना आवश्यक हो गया है।

स्टूडेंट आवास का परिदृश्य
विशेषकर लंदन, बर्मिंघम, एडिनबर्ग, और नॉटिंघम जैसे बड़े शहरों में विश्वविद्यालयों के निकट आवास के लिए माँग ज्यादा है और इन्हें काफी तेजी से खरीदा जा रहा है। नतीजतन, स्टूडेंट्स शहर से बाहर सस्ते आवास की खोज कर रहे हैं और कॉलेज के लिए लम्बे समय के यातायात और पार्ट-टाइम काम की व्यवस्था कर रहे हैं। कुछ स्टूडेंट्स सेमेस्टर्स के बीच बदली करते हुए अल्प-कालिक आवास या स्थायी आवास की भी इच्छा कर सकते हैं। लेकिन अल्प-कालिक आवास की उपलब्धता सीमित हो सकती है।

भविष्‍य की राह
हालाँकि, विश्वविद्यालय या प्राइवेट आवास के लिए हमेशा से माँग रही है, लेकिन पर्पज़ली बिल्ट स्टूडेंट अकोमडेशन (पीबीएसए) का आकर्षण हाल में बढ़ा है और स्टूडेंट्स के बीच ये ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं। पीबीएसए रहने के लिए सही जगह खोजने का तनाव और चिंता कुछ हद तक दूर करने में आकर्षक हो सकते हैं। पूरे यूके में, पीबीएसए प्रदाता अपने निवासी स्टूडेंट्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते है, जिससे स्टूडेंट्स को सबसे महत्वपूर्ण चीज, यानी अपनी पढ़ाई और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केन्द्रित करने में मदद मिलती है। वे स्टूडेंट्स को आवास में प्रवेश करने के पहले सुरक्षा के सभी उपाय करते हैं, और आवास के भीतर तथा बाहर दोनों जगह पर स्टूडेंट के लिए सुरक्षित व्यवस्‍था के लिए सत्यापन में काफी ध्यान लगाते हैं। वे स्टूडेंट्स के आरामदायक आवास का आनंद उठाने के लिए सभी आधुनिक सुविधायें (जैसे कि, जिम, केलेस एंट्री, आदि) मुहैया करते हैं। वैसे, अल्पकालिक आवास की उपलब्धता संपत्ति के मालिक पर निर्भर करती है, इसलिए स्टूडेंट्स के पास परस्पर फायदेमंद अनुबंध करने के लिए पीबीएसए प्रदाताओं के साथ सौदेबाजी करने का विकल्प है।

निष्कर्ष
सफल वैश्विक कॅरियर बनाने की दिशा में यूके में उच्च शिक्षा प्राप्त करना एक शानदार विकल्प है। लेकिन, स्टूडेंट्स को पहले से योजना बनाकर उपयुक्त आवास खोज लेना चाहिए। इस तरह के आवास (पीबीएसए के जैसा) का चुनाव करना, जहाँ आस-पास में काफी हलचल हो और स्टूडेंट्स के लिए पार्ट-टाइम काम के प्रचुर अवसर उपलब्ध हों, हमेशा बेहतर होता है। ऐसी सुविधायें प्राइवेट हाउसिंग की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित होती हैं और ये स्टूडेंट्स को आधुनिक सुविधायें तथा वित्तीय अवसर प्रदान करने के लिए जानी जाती हैं। इन पहलुओं पर पहले से सक्रिय और जानकार रहकर स्टूडेंट्स यूके में अपनी शैक्षणिक सफलता के सफ़र को आसान और संतोषप्रद बना सकते हैं।श्री सायंतन बिस्‍वास, को-फाउंडर, यूनिएको (यूनीस्कॉलर्स की विस्तारित इकाई)

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

हमदर्द लेबोरेट्रीज़ ने “मेड इन इंडिया – द टाइटन स्टोरी” के साथ किया सहयोग, भारत की उद्देश्य-प्रेरित विरासत ब्रांडों की कहानी को मिलेगा नया मंच

05/06/2026

SAVWIPL ने फॉक्सवैगन को श्रीलंका में उतारा, दीर्घकालिक क्षेत्रीय दृष्टिकोण को किया मजबूत

01/06/2026

क्लियरनेट ने 6.5 लाख से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जोड़ा, डिजिटल मेडिकल लर्निंग इकोसिस्टम का विस्तार

22/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.