Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हरियाणा के किसान परेशान, मुख्यमंत्री घूम रहे जापान – दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के किसान परेशान, मुख्यमंत्री घूम रहे जापान – दुष्यंत चौटाला

Ajay vermaBy Ajay verma06/10/2025No Comments2 Mins Read
Former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala
photo by jjp pro

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / चंडीगढ़, 6 अक्टूबर।हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पहले बाढ़ और अब बेमौसम बरसात के कारण हरियाणा के किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सैर सपाटे के लिए जापान निकल गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं नमी के नाम पर किसानों को होने वाले नुकसान पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत नमी का प्रतिबंध हटाकर किसानों से धान खरीदना चाहिए। सोमवार को वे अंबाला में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले बैठक में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

 पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के लोगों की चिंता नहीं है, वे तो तीन दिन के लिए जापान चले गए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जापान तो पूर्व सीएम मनोहर लाल भी गए थे और उन्होंने 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की बात कही थी, लेकिन एक रुपए का निवेश नहीं आया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नायब सैनी घूमने के लिए जापान गए है जबकि उन्हें हरियाणा में धरातल पर उतरकर किसानों की सुध लेनी चाहिए। साथ ही खराब कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। 

 पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज किसानों को दोहरी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ और अब पक्की पकाई फसल पर बेमौसम बरसात से भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार बाढ़ पीड़ितों को ही मुआवजा नहीं दे पाई है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कि भाजपा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करती है, लेकिन हैरानी की बात है कि प्रदेश में होने वाली धान और बाजरे की फसलों पर किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है और जेजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं मंडियों का दौरा करेंगे।

Chief Minister is touring Japan Dushyant Chautala Former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala Haryana Politics Haryana's farmers are worried jan nayak janta party JJP jjp vs bjp Latest News TODAY EXPRESS NEWS किसान परेशान दुष्यंत चौटाला पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री घूम रहे जापान हरियाणा
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.