Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : राव नरेन्द्र

    पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी : राव नरेन्द्र

    Ajay vermaBy Ajay verma31/07/2026No Comments3 Mins Read
    Indiscipline in the party will not be tolerated: Rao Narendra

    फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने शुक्रवार को फरीदाबाद में जिला कांग्रेस कार्यालय में छह विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना रहा।

    बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक और उनकी टीम ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी, जबकि प्रदेश नेतृत्व ने कई घंटों तक बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और पार्टी की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की।

    बूथ मजबूत होंगे तो कांग्रेस मजबूत होगी: संजय दत्त

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा और भाजपा सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और समाज की सभी बिरादरियों के साथ महिलाओं को भी संगठन में पूरी भागीदारी दी जाएगी।

    तीन बैठकों से लगातार गैरहाजिर रहने वालों पर कार्रवाई होगी: राव नरेन्द्र

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज कराया गया और अब तक उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस नहीं लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। जो कार्यकर्ता लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें संगठन से हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

    कार्यकर्ताओं को सम्मान देना होगा: अवतार सिंह भड़ाना

    पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए केवल नाम के कांग्रेसी नहीं बल्कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाना होगा।

    संगठन को मजबूत करने का भरोसा

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने प्रदेश नेतृत्व को जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि फरीदाबाद में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

    बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Avtar Singh Bhadana Baljeet Kaushik BJP Booth Level Committee Booth Management Booth Strengthening Breaking News Congress Leadership Congress Meeting Congress Organization Congress Update Congress Workers District Congress Faridabad faridabad congress Faridabad Congress Meeting faridabad news Faridabad Politics Haryana Congress haryana news Haryana Politics India Politics Latest Political News NEET Protest Organization Meeting Party Organization Political News Rahul Gandhi Rao Narendra Sanjay dutt Today Express Faridabad TODAY EXPRESS NEWS अवतार सिंह भड़ाना आज की राजनीतिक खबर कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस बैठक कांग्रेस संगठन जिला कांग्रेस फरीदाबाद टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ नीट परीक्षा फरीदाबाद फरीदाबाद समाचार बलजीत कौशिक बूथ प्रबंधन बूथ स्तर संगठन भाजपा राजनीतिक खबर राव नरेन्द्र राहुल गांधी संगठनात्मक बैठक संजय दत्त हरियाणा कांग्रेस हरियाणा राजनीति
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.