Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, August 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » नाबालिग घरेलू सहायिका का शव पंखे से लटका मिला

नाबालिग घरेलू सहायिका का शव पंखे से लटका मिला

Ajay vermaBy Ajay verma03/08/2026Updated:03/08/2026No Comments2 Mins Read
Body of minor domestic help found hanging from the fan.

फरीदाबाद: शहर के सेक्टर-14 में एक नाबालिग घरेलू सहायिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान करीब 16 वर्षीय महिमा उर्फ माही के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार महिमा पिछले करीब चार महीने से सेक्टर-14 स्थित मकान नंबर-29 में घरेलू काम कर रही थी। सोमवार देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मृतका की मां कुसुमलता ने बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि महिमा की उम्र करीब 15 से 16 वर्ष थी और रिश्तेदार की जानकारी के आधार पर उसे इस घर में काम पर लगाया गया था। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जांच अधिकारी मोहम्मद जुनैद ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि सेक्टर-14 के एक मकान में महिमा नाम की लड़की ने फांसी लगा ली है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया मामला फांसी का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट या जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो न्यूज़  , 

Breaking News Crime News Crime Update Domestic Worker Exclusive News faridabad Faridabad Breaking faridabad news Forensic Team Haryana Breaking News haryana news Latest Faridabad News Local News Minor Girl police investigation Postmortem Sector 14 TODAY EXPRESS NEWS today express news faridabad
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

लापरवाह ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : राजेश नागर

03/08/2026

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने करतार सिंह भड़ाना की जमकर की सराहना

03/08/2026

बलजीत कौशिक ने विपुल गोयल को दी चेतावनी

03/08/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 TENews. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.