Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लूसिया सिल्वेस्त्री और प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ एक कलरफुल जेम जर्नी

    लूसिया सिल्वेस्त्री और प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ एक कलरफुल जेम जर्नी

    moksha vermaBy moksha verma26/07/2025No Comments4 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। बुलगारी में, हर हाई क्लास ज्वेलरी की बेहतरीन डिजाइन की शुरुआत एक चिंगारी से होती है: एक ऐसा रत्न जिसकी ऊर्जा, रंग और आकर्षण कल्पनाशक्ति को जाग्रत करता है और रचनात्मकता की दिशा तय करता है। इस बार यह जादू उस पल से शुरू हुआ जब हर हाई ज्वेलरी रचना का पहला कदम रखा गया — जयपुर, भारत में परिपूर्ण, जीवंत रत्नों की खोज से। यहीं पर बुलगारी की ज्वेलरी क्रिएटिव और जेम्स बायिंग डायरेक्टर लूसिया सिल्वेस्त्री फिर से आईं, उन अनमोल रत्नों को चुनने जिसको मई में प्रस्तुत की गई जो ‘पॉलीक्रोमा’ बुलगारी की नई हाई ज्वेलरी कलेक्शन की दिल की धड़कन बनेंगे।

    खोज की इस जीवंत यात्रा में उनके साथ एक विशेष अतिथि शामिल हुईं: बुलगारी की ग्लोबल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा जोनास, जिन्होंने इस भूमि से अपने जुड़ाव को फिर से महसूस किया और देखा कि कैसे भावनाएं, अनुभव और अंतर्ज्ञान मिलकर बुलगारी की रचनात्मक प्रक्रिया की पहली झलक बनाते हैं।

    “गुलाबी नगरी” के नाम से मशहूर जयपुर रंगीन रत्नों की ग्लोबल राजधानी है—सदियों पुरानी तकनीकों, अद्भुत शिल्पकार और रुबेलाइट्स, पन्ना (एमराल्ड), टूमरलाइन और नीलम के संग्रह का घर। लूसिया सिल्वेस्ट्री, जो अपने करियर में 40 से ज़्यादा बार जयपुर आ चुकी हैं, उनके लिए यह शहर असाधारण सामग्रियों के स्रोत से कहीं बढ़कर है। यह शहर सिर्फ अद्वितीय रत्नों का स्रोत नहीं है, बल्कि रंगों की संस्कृति के प्रति एक जीवंत श्रद्धांजलि है — जहाँ प्रकृति के खजाने मानवीय कलाकारी से मिलते हैं।

    भारत में जन्मीं और दुनियाभर में पली-बढ़ी प्रियंका चोपड़ा जोनास के लिए यह यात्रा अपनी जड़ों से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने का अवसर था। जयपुर के समृद्ध रंगों और परंपराओं में डूबी प्रियंका ने लूसिया के साथ रत्नों की पारंपरिक कटिंग की कला को नजदीक से देखा और अनुभव किया — जिससे उनका इस भूमि और इसकी सांस्कृतिक विरासत से संबंध और गहरा हुआ। यह परंपरा और नवाचार का सशक्त संगम था—जहाँ भारत की शाश्वत भावना बुल्गारी की साहसिक रचनात्मक दृष्टि से मिलती है।

    उनकी पोस्ट यहां देखें:

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by BVLGARI Official (@bvlgari)

    बुल्गारी के रचनात्मक दुनिया में रंग सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि उसकी आत्मा है। यह एक ऐसी भाषा है जो भावनाओं, गति, आनंद और पहचान को व्यक्त करती है। प्रत्येक रत्न, जिसे उसके रंग, चमक, आकार और ऊर्जा के लिए चुना जाता है, एक गहन सहज प्रक्रिया की शुरुआत का प्रतीक है जहाँ कल्पना उड़ान भरती है। लूसिया के लिए, रत्न का चयन प्रेम का एक उदाहरण है। वह कहती हैं, “जैसे ही मुझे सही रत्न दिखाई देता है, उसी पल से सपना शुरू हो जाता है। रंग में कुछ खास बात है—यह यादें ताज़ा करता है, विचारों को प्रेरित करता है, और डिज़ाइन को कागज़ पर आने से पहले ही जीवंत बना देता है।”

    जयपुर के रत्न व्यापारियों के साथ वर्षों से बनें रिश्ते — जो विश्वास और सम्मान पर आधारित हैं — लूसिया को एक ऐसी दुनिया में ले जाते हैं जो आमतौर पर बाहरी लोगों के लिए अदृश्य होती है। अपने लंबे समय से जुड़े आपूर्तिकर्ताओं के साथ बिताए प्रेरणादायक क्षणों में, और जयपुर के ऐतिहासिक महलों व जीवंत गलियों के बीच, लूसिया ने प्रियंका को बुलगारी की हाई ज्वेलरी की चमक-दमक के पीछे की अंतरंग और अनदेखी दुनिया से परिचित कराया: कारीगर और रत्न के बीच की मूक बातचीत, खोज की उत्तेजना और केवल एक चमकदार रत्न से खुलने वाली असीम रचनात्मक संभावनाएँ।

    इस यात्रा ने बुल्गारी के हाई ज्वेलरी की उत्पत्ति को देखने का एक दुर्लभ और भावनात्मक अवसर थी — जहाँ अंतर्ज्ञान, सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के चमत्कार मिलकर एक सशक्त संवाद रचते हैं।

    जयपुर में रत्नों का सावधानीपूर्वक चयन हो जाने के बाद, तब वे रोम की ओर अपनी यात्रा शुरू करते हैं — और पहुँचते हैं लूसिया सिल्वेस्त्री की डेस्क पर, जहाँ असली जादू आकार लेता है। यहाँ, लूसिया अनगिनत संयोजनों और संभावनाओं के साथ प्रयोग करती हैं, और उस संपूर्ण सामंजस्य की तलाश करती हैं जो रत्नों में जान डाल दे। वह कभी भी किसी रत्न को तब तक अंतिम रूप नहीं देतीं जब तक यह तय न हो जाए कि वह किस रूप में ढलेगा। लेकिन रचनात्मक अभिव्यक्ति और अंतर्ज्ञान के इन्हीं क्षणों में प्रारंभिक स्वप्न मूर्त रूप लेता है।

    जब सही संतुलन मिल जाता है, तो लूसिया डिज़ाइन सेंटर के साथ मिलकर इस कल्पना को स्केच में ढालती हैं। फिर ये डिज़ाइन बुलगारी के मास्टर कारीगरों के पास जाते हैं, जो इस टू-डायमेंशन कल्पना को थ्री-डायमेंशन डिजाइन में बदल देते हैं। यह प्रतिभाओं का एक सामंजस्यपूर्ण संगम होता है, जो समर्पण और अनगिनत परिशोधनों के माध्यम से रचना को तब तक परिपूर्ण बनाता है जब तक कि दोष-रहित सुंदरता प्राप्त न हो जाए।

    actor Actress BOLLYWOOD COLORFUL GEM JOURNEY Director ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news hot Latest News LUCIA SILVESTRI Movie music news online news Priyanka Chopra Jonas Producer Sexy Singer song STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.