Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद, 9 मई। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला की सभी अनाज मंडियों में रबी फसलों की बिक्री का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी खरीद केंद्रों पर आज 14 हजार 894 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई, जबकि अब तक कुल 7 लाख 9 हजार 868 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ अनाजमंडी में आज 10 हजार 389 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है । अब तक इस मण्डी कुल एक लाख 71 हजार 953 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। इसी प्रकार तिगांव अनाजमंडी में आज 4 हजार 185 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई, जबकि इस मंडी में अब तक कुल 1 लाख 3 हजार 975 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। एनआईटी, डबुआ मंडी में अब तक कुल एक हजार 621 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसी प्रकार सेक्टर-16 मंडी में आज 320 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई, जबकि इस मंडी में अब तक कुल 34 हजार 468 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि मोहना मंडी में अब तक कुल 3 लाख 47 हजार 924 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। फतेहपुर बिलौच में अब तक कुल 48 हजार 252 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसी प्रकार अटाली मंडी में अब तक कुल एक हजार 675 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उपायुक्त ने बताया कि खरीद एजेन्सियों के द्वारा गेहूं मण्डियो से उठान कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
