Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » अपारशक्ति खुराना की ‘बनैन’ की री-क्रिएशन ने मशहूर कवि अनवर मसूद का जीता दिल, लेखक ने की सराहना

    अपारशक्ति खुराना की ‘बनैन’ की री-क्रिएशन ने मशहूर कवि अनवर मसूद का जीता दिल, लेखक ने की सराहना

    moksha vermaBy moksha verma23/04/2025No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। अभिनेता अपारशक्ति खुराना का रचनात्मकता बेहद आकर्षक है। और हमने कुछ हफ़्ते पहले इसकी एक झलक देखी, जब बहुमुखी अभिनेता, होस्ट और गायक ने मशहूर कवि अनवर मसूद की कविता ‘बनैन’ को री-क्रिएशन किया। जबकि उनके ‘अपार दर्शकों’ ने उनके प्रयासों को बेहद पसंद किया, लेकिन इसकी सबसे खास बात यह रही कि यह वीडियो सरहद पार अनवर मक़सूद साहब तक भी पहुँचा। और फिर हुआ एक दिल छू लेने वाला सरहद पार साहित्यिक संवाद, जब मशहूर शायर ने अपारशक्ति के इस प्रयास को सराहा और न केवल उनकी अदायगी बल्कि उनकी अभिनय कला की भी तारीफ की।

    अनवर मक़सूद साहब ने अपारशक्ति खुराना के लिए एक विशेष वीडियो संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने अपने काम की व्याख्या के लिए अपारशक्ति खुराना की सराहना व्यक्त की। अपने विचारशील संदेश में, अनवर मसूद ने कहा, “खुराना साहब, आपने मेरी नज़्म ‘बनैं’ जो पढ़ी है, वह मैंने सुनी है। और मुझे बहुत ही पसंद आई है। मेरी नज़्म और आपकी अदायगी, दोनों मिलकर एक बहुत खूबसूरत मंज़र पेश करते हैं। मैं आपको इस नज़्म की अदायगी पर मुबारकबाद देता हूँ!” (खुराना साहब, मैंने आपकी कविता ‘बनैन’ का पाठ सुना है और मुझे यह बहुत पसंद आया। मेरी कविता और आपकी अभिव्यक्ति ने मिलकर एक सुंदर दृश्य बनाया है। मैं आपको इस कविता के पाठ के लिए बधाई देता हूँ।)

    नीचे वीडियो देखें:
    https://www.instagram.com/stories/aparshakti_khurana/3615620471876068483?igsh=M2Rlb2w3a3Y1bjFl

    इतने बड़े साहित्यिक व्यक्तित्व की सराहना पाकर अपारशक्ति बेहद भावुक हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त करते हुए लिखा:
    “सरहद पार से अनवर मक़सूद साहब की स्वीकृति मेरे द्वारा प्रस्तुत ‘बनैन’ के लिए। सर, आपका आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया! आप जैसे महान कलाकारों को देखकर ही रचनात्मक कार्यों की ओर बढ़ा हूँ, और आपके इस वीडियो संदेश ने मेरे दिल को छू लिया। विशेष धन्यवाद अनवर साहब की पोती हादिआ आकिब को, जिन्होंने यह वीडियो मुझे भेजा!”

    हम भी यही आशा करते हैं कि अपारशक्ति ऐसे ही और मनोरंजक, हल्के-फुल्के और रचनात्मक वीडियो बनाते रहें, जिनका उनके दर्शक भरपूर आनंद उठाते हैं।
    जहाँ तक उनके आगामी फिल्मों की बात है, अपारशक्ति जल्द ही ‘बदतमीज़ गिल’ में परेश रावल और वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके बाद उनकी बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री ‘फाइंडिंग राम’ रिलीज़ होगी।

    actor Anwar Masood Aparshakti Khurana Appreciation Banain BOLLYWOOD ENTERTAINMENT ENTERTAINMENT NEWS film google news Heart hot Latest News Movie music news online news Poet Re-Creation Renowned Sexy Singer STAR CAST TODAY EXPRESS NEWS trending upcoming Viral Wins
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    जैव प्रौद्योगिकी में है परिवर्तनकारी क्षमता: प्रो. राजीव कुमार

    10/03/2026

    मंत्री विपुल गोयल ने वेस्ट टू बेस्ट और कचरा पृथक्करण को जीवनशैली बनाने का किया आह्वान

    23/02/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.