Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » स्कूल के गेट पर महिला टीचर की हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस

    स्कूल के गेट पर महिला टीचर की हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस

    Ajay vermaBy Ajay verma03/08/2026No Comments2 Mins Read
    Female teacher murdered at school gate; police searching for the accused

    हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव सिकरौना में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुलिस चौकी से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल में महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    मृतक की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो गांव के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। जानकारी के अनुसार, संध्या रोज की तरह स्कूल पहुंची थीं। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे एक युवक स्कूल पहुंचा और शिक्षिका से मिलने की बात कही।

    बताया जा रहा है कि जैसे ही संध्या स्कूल के मुख्य गेट पर युवक से मिलने पहुंचीं, आरोपी ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। उसने उनकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    हमले की आवाज सुनकर स्कूल संचालक और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी चाकू लेकर उनकी ओर भी दौड़ पड़ा। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

    वीडियो न्यूज़  , 

    Breaking News Crime News Crime Update Exclusive News faridabad crime FARIDABAD LATEST NEWS faridabad news Ground Report Haryana Crime haryana news Knife Attack police investigation Private School Sikrona Village Teacher Murder Today Express Crime Today Express Faridabad Today Express Haryana TODAY EXPRESS NEWS चाकू मारकर हत्या फरीदाबाद क्राइम फरीदाबाद न्यूज़ फरीदाबाद पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ महिला टीचर हत्या सिकरौना सिकरौना मर्डर स्कूल टीचर मर्डर हरियाणा क्राइम
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026

    41 वर्षीय मरीज के गॉलब्लैडर से निकले 4,000 से ज्यादा स्टोन

    15/08/2026

    गैंगरेप-हत्या केस में दोनों दोषियों को अंतिम सांस तक उम्रकैद

    11/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.