Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, December 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ओटीटी क्राइम थिल्रर बंबई मेरी जान से अश्वनी कुमार को मिली पहचान

    ओटीटी क्राइम थिल्रर बंबई मेरी जान से अश्वनी कुमार को मिली पहचान

    Ajay vermaBy Ajay verma09/10/2023No Comments4 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म “अमेजन प्राइम “ वीडियो पर प्रसारित हो रहे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित क्राइम थिल्रर “बंबई मेरी जान” में नासिर एडेनवाला के चरित्र के माध्यम से दर्शकों को दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता अश्वनी कुमार इन दिनों देश की राजधानी में  एक एक्शन थिल्रर फिल्म की शुटिंग में व्यस्त है। संभवत यह फिल्म अगले साल रिलीज हो। इसके अलावा अश्वनी कुमार का कुछ और प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है। जिसमें से फिल्म और ओटीटी दोनों शामिल हैं।

    वर्ष 2018 में हंदी फिल्म “रेड” (2018) से हुई फिल्मी सफर की शुरूआत आज “बंबई मेरी जान “जैसे लोकप्रिय ओटीटी सीरीज तक पहुंच गई है। अश्वनी बंबई मेरी जान में निभाये अपने नासिर एडेनवाला के चरित्र काफी संतुष्ट हैं और आने वाले समय में वह अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में बस जाना चाहत हैं। अश्वनी  ने फिल्म “रेड “ में एक मुखिबीर की भूमिका निभाई थी जो छिपे हुए सोने के ठिकाने के बारे में अजय देवगन को अंदरूनी जानकारी देता है। इसके बाद वर्ष 2020 में फिल्म “चमन बहार “में एक अमीर स्थानीय व्यवसायी के बेटे, आशू भैया की भूमिका निभाई। इस चरित्र के लिए अश्वनी कुमार को खूब सराहा गया और देश में ही नहीं विदेशों तक में इन्हें लोकप्रियता मिली। इसके अलावा इन्होंने कुछ स्वतंत्र फिल्मों में भी काम किया है।
    अश्वनी कुमार ने पहली बेव सीरीज “बंबई मेरी जान “को वर्ष 2019 में साइन की थी और इसका प्रसार इन दिनों अमेजन प्राइम पर हो रहा है। अश्वनी कुमार फिलहाल  एक एक्शन थिल्रर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है।
    गुड़गांव में जन्मे अश्वनी कुमार ने डी.ए.वी स्कूल से पढाई की है और उन्होंने ड्रामेटिक्स क्लब को इसलिए ज्वाइन कर लिया कि उन्हें कोई होमवर्क नहीं मिलेगा। उनकी माने तो उन्हें पता नहीं था कि स्कूल के दिनों में उठाया गया उनका कदम उनकी मंजिल को किस ओर ले कर जाएगी। अश्वनी कुमार कहते है कि उन्हें पता नहीं था कि इससे मेरे करियर और मेरी जिंदगी पर इतना बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढाई की और फिर कुछ समय तक एक प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी में काम भी किया। लेकिन उनके अंदर का अभिनेता उन्हें चैन से रहने नहीं दे रहा था और वही बेचैनी उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणो ले गया जहां से उन्होंने स्नातक किया। यहां पर उन्होंने फिल्म व अभिनय की बारीकियां सीखीं और इस दौरान कई फिल्मों पर काम भी किया। यही उन्हें फिल्मों की दुनिया से ठीक से परिचय हुआ । वह इस अवधि को अपने जीवन के सबसे अच्छे वर्षो में गिनते हैं।
    अश्वनी कुमार बताते है कि एफटीआईआई से स्नातक होने के बाद वह वर्ष  2017 में मुंबई चला आये और यहां से ऑडिशन देना शुरू कर दिया और इसी दौरान उन्हें उनकी पहली हिंदी फिल्म “रेड “(2018) मिली। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है।“
    क्राइम थिल्रर “बंबई मेरी जान “ में निभाये अपने नासिर  एडेनवाला के चरित्र को लेकर अश्वनी कुमार काफी उत्साहित है। वह कहते है कि यह मेरी पहली वेव सीरीज है और मुझे खुशी है कि मुझे एक्सेल एंटरटेनमेंट के सबसे प्रतिभाशाली कलाकार केके मेनन के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की है और हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था इसलिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। इस सीरिज के निर्देशक शुजात सौदागर ने हम सभी के साथ एक परिवार की तरह व्यवहार किया जिसकी वजह से हम अभिनेताओं ने वेहतरीन अभियन किया, जिसका असर इस सीरिज में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कभी भी यह नहीं बताया कि ‘‘कैसे अभिनय करना है‘‘। उन्होंने हम पर भरोसा किया और हमें वह करने की पूरी आजादी दी जो हमें लगा कि चरित्र के लिए सही है और यह वास्तव में उन सभी प्रदशर्नों में दिखाई देता है जो हम शो में देखते हैं।
    इस सीरीज में मैं एक पत्रकार नासिर एडेनवाला का किरदार निभा रहा हूं जो दारा का सबसे अच्छा दोस्त है। नासिर एक वफादार दोस्त होने के नाते, दारा के लिए लेख लिखकर अपने तरीके से उसकी मदद करना चाहता है। उन्होंने बताया कि कहानी की मांग के अनुसार उन्होंने 70 के दशक काल खंड को साकार करने के लिए हाव भाव से लेकर बोलचाल को सीखा और उसे पर्दे पर साकार किया।
    Ashwani Kumar Bombay Meri Jaan Latest News online news OTT crime thriller TODAY EXPRESS NEWS अश्वनी कुमार ओटीटी क्राइम थिल्रर बंबई मेरी जान
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की : चौ.कृष्णपाल गुर्जर

    30/11/2025

    हर वर्ग के साथ धोखा कर रही है भाजपा सरकार – पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

    30/11/2025

    कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लोगों को रंग-बिरंगे फूलों की पौध वितरित की

    23/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.