Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, February 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ओएनडीसी का बीटा संस्करण मेरठ में लाइव हुआ, अब उपभोक्ता और विक्रेता नई ई-कॉमर्स क्रांति में शामिल हो सकते हैं

    ओएनडीसी का बीटा संस्करण मेरठ में लाइव हुआ, अब उपभोक्ता और विक्रेता नई ई-कॉमर्स क्रांति में शामिल हो सकते हैं

    vishal rajputBy vishal rajput26/12/2022No Comments5 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्‍ली, 26 दिसंबर, 2022: 26 दिसंबर 2022: ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) गुरुवार, 22 दिसंबर, 2022 को दोपहर 12.00 बजे से मेरठ शहर में उपभोक्ताओं और विक्रेताओं के लिए अपना नेटवर्क खोलेगा। ओएनडीसी, भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्‍यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की एक पहल है, जिसका उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए एक सुविधाजनक मॉडल का निर्माण करना है।

    ओएनडीसी कोई एप्लिकेशन, प्लेटफॉर्म, मध्यस्थ या सॉफ्वेटयर नहीं है, बल्कि विशिष्टताओं से युक्त एक समूह है, जिसे खुले, मुक्त और इंटरऑपरेबल ओपन नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। इससे एक प्लेटफॉर्म पर निर्भरता समाप्त हो जाती है। इसका उद्देश्य पूरे भारत में हर दायरे और आकार के विक्रेताओं के लिए ई-कॉमर्स को सक्षम करना है। इसके लिए, नेटवर्क को सक्षम करने वाले नेटवर्क प्रतिभागियों द्वारा एक साथ जुड़े हुए व्यापक लागत पर ई-कॉमर्स के लिए आवश्यक परिचालन क्षमताओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

    ओएनडीसी में छोटे पैमाने के विक्रेता, स्टार्ट-अप और क्षेत्रीय खिलाड़ी समेत कोई भी शामिल हो सकता है। यह अपेक्षाकृत कम और सीमित पहुंच वाले स्थानीय विक्रेताओं को देश में अन्य बड़े पैमाने के विक्रेताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने के समान अवसर के साथ सभी ओएनडीसी खरीदार एप्लिकेशंस में नजर आने के लिए सशक्त बनाता है।

    ओएनडीसी ने 29 अप्रैल, 2022 को अपने नेटवर्क के 5 शहरों में विक्रेताओं और खरीदारों के एक बंद समूह के साथ लाइव लेनदेन का परीक्षण करने के लिए अपने अल्फा वर्जन को लॉन्च किया था और पूरे भारत के 85 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। बीटा परीक्षण चरण के तहत, 30 सितंबर 2022 को 5 खरीदार ऐप्लिकेशन (पेटीएम, आईडीएफसी, माय स्टोर, स्पाइस मनी, क्राफ्ट्सविला), 12 विक्रेता एप्लिकेशन (गो फ्रुगल, ग्रोथ, फाल्कन, ई समुदाय, डिजिट, यूशॉप, सेलरएप, बिजॉम, यूएंगेज, इनॉबिट्स, ईवाइटल आरएक्स, माय स्टोर, एनस्टोर) और दो लॉजिस्टिक्स प्रदाता (लोडशेयर, डुंजो) के साथ किराने और एफएंडबी श्रेणियों में बेंगलुरु में सार्वजनिक यूजर्स के लिए नेटवर्क लाइव हो चुका है।

    सितंबर से, कई अन्य खरीदार, विक्रेता और लॉजिस्टिक्स एप्लिकेशन (आईटीसी, एक सेकेंड टेक्नोलॉजीज, मीशो, यूएंगेज, ग्रैब, डिल्‍हीवरी, शिप रॉकेट) समेत कुल 26 लाइव हो चुके हैं और 70 से अधिक भागीदार एकीकरण के उन्नत चरणों में हैं। इसके अतिरिक्त, 4 सामाजिक क्षेत्र के उद्यम (तामुल, क्रेयो, श्वेत और अनुभूति) ओएनडीसी पर सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) के सहयोग से लाइव हुए हैं।

    बेंगलुरु में बीटा परीक्षण के शुरुआती सबक के बाद, ओएनडीसी अब मेरठ में नेटवर्क को लाइव बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है, जो नेटवर्क विस्तार के लिए लक्षित पहला टियर-2 शहर है। शहर को रणनीतिक रूप से बीटा परीक्षण के लिए चुना गया है क्योंकि यहां विक्रेताओं की मजबूत संख्या है और संभावनाएं बेहद अधिक है। मेरठ में ओएनडीसी के लॉन्च से टियर-2 शहरों में नेटवर्क के अनुकूलन को समझने और नेटवर्क पर क्षेत्रीय विक्रेताओं के समावेशन को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझ और जानकारी मिलेगी।

    मेरठ में होने वाले लॉन्च का आयोजन मेरठ स्थित होटल हार्मनी इन, मेन गढ़ रोड में होगा। डीपीआईआईटी के अतिरिक्त सचिव (एडिशनल सेक्रेटरी) अनिल अग्रवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा आई.ए.एस. और उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) अरविंद कुमार ई-कॉमर्स के बदलते परिदृश्य पर भाषण देंगे। इन-पर्सन आयोजन में मौजूदा नेटवर्क के प्रतिभागियों समेत यूपी सरकार और मेरठ प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय उद्योग संगठन और उनके सदस्य शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी और आयोजन ओएनडीसी द्वारा किया जाएगा। ओएनडीसी का मकसद नेटवर्क पर मेरठ और लखनऊ के सभी एमएसएमई, स्टार्टअप, स्थानीय विक्रेताओं, रिटेलर्स और रेस्तरां को शामिल करना है।

    वर्तमान में, मेरठ के लिए बीटा लॉन्च में कुल 4 लाइव खरीदार एप्लिकेशन हैं जो उपभोक्ताओं को ओएनडीसी (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, मायस्टोर, पेटीएम और स्पाइस मनी) पर लेनदेन करने की अनुमति देंगे।
    ओएनडीसी के एमडी और सीईओ टी कोशी ने कहा, “बेंगलुरू में शुरुआत के बाद ओएनडीसी को अपनाने वाले विक्रेताओं की मौजूदा संख्या को देखते हुए, हम ओएनडीसी बीटा को मेरठ तक ले जाने के लिए उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि आज बीटा लॉन्च के साथ, ज्‍यादा से ज्‍यादा विक्रेता और स्थानीय व्यवसाय मेरठ में ओएनडीसी से जुड़ेंगे, और वोकल4लोकल के दृष्टिकोण को यूपी और पूरे भारत में हकीकत में बदलने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।’’
    ओएनडीसी कई नई पहलें कर रहा है, जिनमें इंसेंटिव प्रोग्राम सबसे पहले 15 दिसंबर 2022 से शुरू होने वाला है। इस एक बार के इंसेंटिव प्रोग्राम के माध्यम से, भारत भर में एफएंडबी में 700 से अधिक व्यापारियों और किराने के 20,000 से अधिक व्यापारियों के हमारे वर्तमान नेटवर्क का विस्तार करना है।
    नेटवर्क पर सेटलमेंट यानी निपटान की दक्षता को और बढ़ाने के लिए, ओएनडीसी ने सुलह और निपटान का समर्थन करने के लिए एक रूपरेखा विकसित की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डिजिटल अनुबंधों और सेवा स्तर के समझौतों में निर्धारित समय सीमा के भीतर सही संस्थाओं को सही तरीके से भुगतान हो सके। इस सिस्टम के जनवरी तक लाइव होने की उम्मीद है, जिसे कोटक बैंक और प्रोटिएन द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण और क्रियान्‍वयन किया गया है। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा परिकल्पित और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा संचालित ईकोसिस्टम- भारत बिल पे सिस्टम (बीबीपीएस) विकास के उन्नत चरण में है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    जोंटी रोड्स ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को ‘फैंस के हाथों में’ देने के लिए बडवाइजर 0.0 के साथ हाथ मिलाया

    29/01/2026

    पर्नोड रिकार्ड इंडिया ₹27,445.80 करोड़ के साथ सबसे बड़ी अल्कोहलिक पेय कंपनी बनी

    07/01/2026

    कॉइनडीसीएक्स ने मोबाइल ऐप पर ‘ट्रेड ऑन चार्ट्स’ फीचर लॉन्च किया

    26/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.