Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पीटीआई अध्यापकों को एडजस्ट करें भाजपा सरकार : सुमित गौड़

    पीटीआई अध्यापकों को एडजस्ट करें भाजपा सरकार : सुमित गौड़

    Ajay vermaBy Ajay verma02/07/2020No Comments2 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 02 जुलाई। 1983 पीटीआई अध्यापकों को अदालत के आदेश पर नौकरी से निकाले जाने से नाराज होकर भाजपा सरकार के खिलाफ सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे पीटीआई अध्यापकों को आज उस समय बड़ा बल मिल गया, जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने पीटीआई अध्यापकों के धरने में पहुंचकर उनकी सभी मांगों को जायज करार दिया और उन्हें कांग्र्रेस पार्टी की ओर से समर्थन भी दिया। सुमित गौड़ ने पीटीआई अध्यापकों को विश्वास दिलाया कि उनकी इस हक-हकूक की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है और हर स्तर पर संघर्ष करेगी। धरने पर बैठे पीटीआई अध्यापकों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि कोरोना महामारी ने जहां देश व प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को पहले ही ध्वस्त कर रखा है, ऐसे में एक तरफ तो प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कंपनी, फैक्टरी व कारखाने मालिकों से मजदूरों को नौकरी से न दिलाने की अपील करते है, जबकि दूसरी तरफ हरियाणा सरकार अदालत द्वारा निकाले गए इन पीटीआई कर्मचारियों को समायोजित करने की बजाए उनकी सुध तक नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि वह मानते है कि यह मामला अदालत से जुड़ा है, लेकिन सरकार को कोई ऐसा रास्ता निकाला चाहिए, जिससे कि इन दो हजार परिवारों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या पैदा न हो। उन्होंने कहा कि जब सरकार गेस्ट टीचरों को अन्य जगहों पर समायोजित कर सकती है तो पिछले दस से 15 सालों से सेवाएं दे रहे इन पीटीआई अध्यापकों को भी एडजस्ट करना चाहिए। इस दौरान पीटीआई अध्यापकों ने सुमित गौड़ को एक मांगपत्र भी सौंपा, जिस पर श्री गौड़ ने कहा पीटीआई अध्यापकों को आश्वासन दिया कि वह इस मांगपत्र को कांग्रस शीर्ष नेताओं के समक्ष रखकर उनकी हरसंभव मदद करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर श्री गौड़ के साथ मुख्य रूप से सरदार कुलबीर सिंह, युवा समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता अमित कक्कड़, एडवोकेट प्रदीप भट््ट, एडवोकेट अनिल चौधरी, कपिल भड़ाना, ओमपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

    BJP government adjust PTI teachers: Sumit Gaur Congress faridabad news haryana news Latest News Protest PTI Teachars sumit gaur TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.