Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » बीजेपी हिटलरशाही ऑर्डर वापिस ले : सुमित गौड़

    बीजेपी हिटलरशाही ऑर्डर वापिस ले : सुमित गौड़

    Ajay vermaBy Ajay verma24/08/2020Updated:24/08/2020No Comments2 Mins Read
    BJP should withdraw Hitlership order: Sumit Gaur
    Photo By sumit gaur

    फरीदाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार-रविवार को लॉकडाऊन किए जाने का अब व्यापारियों ने कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के दुकानदारों ने प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं सचिव सुमित गौड़ ने वहां पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। उपस्थित दुकानदारों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय पूरी तरह से तानाशाही है और व्यापारियों को इससे काफी नुकसान होगा।

    sumit gaur congress
    सुमित गौर , कांग्रेस नेता , फरीदाबाद

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस निर्णय का पुरजोर तरीके से विरोध करती है और मांग करती है कि दो दिन लॉकडाऊन के निर्णय को वापिस लिया जाएगा क्योंकि शनिवार व रविवार ही ऐसे दिन होते है, जिसमें अधिकतर नौकरीपेशा लोगों की छुट्टियां होती है और वह बाजार में खरीददारी करने जाते है। अगर इन दो दिन ही दुकानें बंद रहेगी तो दुकानदार को आर्थिक नुकसान उठाना होगा। उन्होंने कहा कि मार्च से अब तक लगे लॉकडाऊन से व्यापारियों व दुकानदारों को पूरी तरह से चौपट कर दिया और सही रही कसर इन दोनों दिनों के लॉकडाऊन ने पूरी कर दी। उन्होंने सप्ताह में दो दिन छुट्टी मतलब एक महीने में 20 दिन दुकानें खुलेगी और बाकि दिन बंद रहेगी तो दुकानदार कैसे किराया निकालेगा और कैसे अपने स्टाफ की तनख्वाह देगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह सोमवार से शुक्रवार के बीच एक दिन बाजार बंद रखें, न कि दो दिन। उन्होंने कहा कि सरकार को चेताते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखेंगे और जल्द ही कांग्रेस पार्टी कोरोना नियम के अनुसार फरीदाबाद और बल्लभगढ़ बाजारों में भाजपा सरकार के इस निर्णय के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर अपना रोष जाहिर करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से संजीव गोदारा, रणवीर सिंह, सारांश अग्रवाल, अशोक गुलाटी, श्रीमती जया मारवाह, रेखा, अभिनव गांधी, अनीश खान, तुषार, श्री चौधरी आदि अनेकों लोग मौजूद थे।

    अजय वर्मा की रिपोर्ट ( ख़बरों व विज्ञापन के लिए todayexpressnews24x7@gmail.com मेल करें )

    BJP faridabad news Haryana Hitlership Latest News order sumit gaur TODAY EXPRESS NEWS two days lockdown
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.