Today Express News / Report / Ajay Verma / बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान भी इस दुनिया को अलविदा कह गयी. वीरवार देर रात को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी। आपको बता दें की कुछ दिनों पहले तबियत ख़राब होने के चलते उनका कोरोना का टेस्ट भी करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगिटिव आयी थी। सरोज खान की उम्र 71 साल थी। उनके बारे में जब भी बॉलीवुड में नाम लिया जाता है तो एक बेहतरीन कोरियोग्राफर में सबसे ऊपर नाम उनका आता है। धक् धक् गर्ल यानी माधुरी दीक्षित के करियर में सरोज खान का बड़ा हाथ माना जाता है। इस बात को कई रिएल्टी शो या अपने मीडिया इंटरव्यूह में माधुरी भी कबूल चुकी है की सरोज खान उनकी गुरु माँ है। सरोज खान माधुरी के अलावा कई अभिनेत्रियों की कोरियोग्राफर रह चुकी है और उनके फेस एक्सप्रेशंस ख़ास कर पसंद किये जाते थे। सरोज खान से जुडी और जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
