चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा 5600 कांस्टेबल पदों की पुलिस भर्ती रद्द करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और भाजपा सरकार से पूछा है कि क्या बीजेपी ने चुनाव के समय में वोट लेने के लिए यह भर्ती निकाली थी?
Browsing: CHANDIGARH
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / चंडीगढ़, 6 अक्टूबर।हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पहले बाढ़ और अब बेमौसम बरसात के कारण हरियाणा के किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सैर सपाटे के लिए जापान निकल गए हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा मिलना चाहिए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। पंजाब में आई भीषण बाढ़ के चलते जहां कई परिवार बेघर हो गए हैं और…
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मनीषा हत्याकांड की तुलना निर्भया केस करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / रोहतक (12 अगस्त) / एसवाईएल (SYL) हरियाणा का बहुत अहम मुद्दा है और SYL को लेकर बुधवार 13 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में तारीख है। इस पर नवीन जयहिन्द ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल करते हुए कहा कि क्या आपको तारीख पर नहीं जाना चाहिए। साथ ही सभी विधायकों , किसान नेताओं व पत्रकार साथियों को भी हरियाणा के हक के पानी की आवाज उठानी चाहिए और सवाल करने चाहिए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । चंडीगढ़, 29 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश के युवाओं को लेकर बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि एचटेट और सीईटी पास करने वाले युवाओं की बार-बार परीक्षाएं लेने की बजाय सरकार इन युवाओं को सीधा स्थाई रोजगार दे ताकि हमारे प्रदेश के युवाओं का भविष्य बेहतर हो।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज । रिपोर्ट अजय वर्मा । चंडीगढ़, 28 जनवरी। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर उड्डयन विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि हमें प्रदेश के लोगों को बेहतर उड्डयन सेवाएं देनी हैं। साथ ही उन्होंने पायलट स्टूडेंट्स के लिए बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने को कहा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज । रिपोर्ट अजय वर्मा । हरियाणा की राजनीति में आज का दिन एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में दर्ज हो गया, जब फरीदाबाद से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले भाजपा नेता विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाला।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । पंचकुला दशहरा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, भाजपा के सभी शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित समस्त भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के पश्चात वरीयता के क्रम में पांचवे नंबर पर विपुल गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।