Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पीयू में हरियाणा की हिस्सेदारी बहाल हो, साझा प्रबंधन मॉडल को अपनाएं हरियाणा-पंजाब – दिग्विजय चौटाला

पीयू में हरियाणा की हिस्सेदारी बहाल हो, साझा प्रबंधन मॉडल को अपनाएं हरियाणा-पंजाब – दिग्विजय चौटाला

Ajay vermaBy Ajay verma20/11/2025No Comments3 Mins Read
Digvijay-Chautala

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा 5600 कांस्टेबल पदों की पुलिस भर्ती रद्द करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और भाजपा सरकार से पूछा है कि क्या बीजेपी ने चुनाव के समय में वोट लेने के लिए यह भर्ती निकाली थी? पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एक ट्वीट में कहा कि हरियाणा में पुलिस में संख्या बल लगातार कम हो रहा है और न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने कहा कि वोट लेने के लिए निकाली गई भर्तियां अब रद्द की जा रही है, ऐसे में ‘सेवा सुरक्षा सहयोग’ का मिशन कहां से पूरा होगा ? दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को गृह मंत्री के नाते इस गंभीर स्थिति को तुरंत समझना चाहिए ताकि हमारे जवानों का मनोबल कम न हो। वहीं जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते आज हरियाणा की सुरक्षा व्यवस्था संकट में है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा पुलिस में भर्ती चुनाव से पहले सिर्फ वोट लेने के उद्देश्य से निकाली गई थी और अब बिना किसी ठोस कारण के वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि एचएसएससी ने 16 अगस्त 2024 को इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था, लेकिन लगभग एक साल बाद भर्ती रद्द कर दी गई। दिग्विजय ने मांग उठाते हुए कहा कि रद्द की गई भर्तियों को दोबारा शुरू कर सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि प्रदेश की सुरक्षा मजबूत हो सके और पुलिस जवानों का मनोबल भी बरकरार रहे।

Dushyant-X-Twt

वहीं दिग्विजय चौटाला ने पंजाब यूनिवर्सिटी को हरियाणा से अलग करने के विषय पर भी सवाल उठाया और कहा कि आज दोबारा साझा प्रबंधन की जरूरत है और हरियाणा की सीनेट में हिस्सेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि साल 1966 में हरियाणा के गठन के समय जिस प्रकार राज्य को हाई कोर्ट, विधानसभा, सचिवालय और चंडीगढ़ में हिस्सा मिला था, उसी प्रकार पंजाब यूनिवर्सिटी में भी हरियाणा की हिस्सेदारी निर्धारित की गई थी, लेकिन 1976 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल द्वारा निजी स्वार्थवश हरियाणा के कॉलेजों को पंजाब यूनिवर्सिटी से अलग कर देना एक बड़ी ऐतिहासिक गलती थी, जिसका सीधा असर हरियाणा के छात्रों पर पड़ा। उन्होंने कहा कि आज पंजाब सरकार द्वारा पर्याप्त फंडिंग उपलब्ध न कराने के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी वित्तीय संकट से जूझ रही है। ऐसे में पंजाब सरकार को हरियाणा के साथ मिलकर एक साझा प्रबंधन मॉडल अपनाते हुए विश्वविद्यालय और इसके संबद्ध कॉलेजों के विकास के लिए मिलकर कदम उठाने चाहिए।

दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के कॉलेजों को दोबारा पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएट किया जाना चाहिए, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शोध सुविधाएं और उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल मिल सके। उन्होंने हरियाणा की पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि सीनेट में पीयूसीएससी सहित समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए और विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द से जल्द सीनेट चुनाव की तारीख घोषित करनी चाहिए।

constable posts cancelled Digvijay Chautala Haryana Haryana and Punjab INSO JJP management model Police recruitment PU कांस्टेबल पदों की पुलिस भर्ती रद्द
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

डिजिटल तकनीक से सशक्त होगी राजस्व व्यवस्था, सेवाओं में आएगी तेजी और पारदर्शिता: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

21/03/2026

अवैध मांस दुकानों पर सख्ती, बिना लाइसेंस संचालन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

19/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.