Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » एचटेट-सीईटी पास करने वाले युवाओं को सीधा स्थाई रोजगार दे सरकार – दिग्विजय चौटाला

    एचटेट-सीईटी पास करने वाले युवाओं को सीधा स्थाई रोजगार दे सरकार – दिग्विजय चौटाला

    Ajay vermaBy Ajay verma29/07/2025Updated:29/07/2025No Comments3 Mins Read
    Digvijay Chautala

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । चंडीगढ़, 29 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश के युवाओं को लेकर बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि एचटेट और सीईटी पास करने वाले युवाओं की बार-बार परीक्षाएं लेने की बजाय सरकार इन युवाओं को सीधा स्थाई रोजगार दे ताकि हमारे प्रदेश के युवाओं का भविष्य बेहतर हो। दिग्विजय ने कहा कि युवाओं के हित में एचटेट और सीईटी की मान्यता ताउम्र होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सीईटी और एचटेट के नाम पर बार-बार युवाओं से फीस भरवाती है, एक अभ्यर्थी से एक हजार रुपए तक की फीस ली जाती है। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर सरकार एचटेट-सीईटी पास युवाओं के लिए स्थाई रोजगार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाती है तो जेजेपी बड़ा आंदोलन करेगी और पुरजोर तरीके युवाओं की आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो इससे पहले सीईटी-एचटेट पास कर चुके युवाओं के लिए भी सरकार रोजगार की व्यवस्था करें, क्योंकि भर्तियां नहीं होने की वजह से इन युवाओं को लंबे समय से रोजगार नहीं मिल पाया।

     

    जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार को सीईटी और एचटेट पास करने वाले युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अकेले सीईटी में 14 लाख अभ्यर्थियों में से 13 लाख युवाओं ने परीक्षा दी है और इससे सरकारी खजाने में करोड़ों रुपए आए है। इसी तरह एचटेट में 4 लाख 5 हजार युवाओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किए है। दिग्विजय चौटाला ने  कहा कि आज भाजपा सरकार की नाकामी की वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है क्योंकि अनेक भर्तियां रद्द कर दी गई और कई भर्तियां कोर्ट में लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आंकड़े प्रस्तुत करते हुए यह बताएं कि स्थाई नियुक्तियां कितने पदों पर की गई है ? दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजी करती है और झूठे आंकड़े प्रस्तुत करके प्रदेश के लोगों को भ्रमित करती है।

     

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी से तंग है और शिक्षित युवा सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बड़ी-बड़ी डिग्रियां हासिल करके भी युवाओं को स्थाई रोजगार की कोई गारंटी मिलती नहीं दिख रही है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार का फोकस केवल धर्म मजहब पर रहता है और जात-पात का जहर घोलने वाली भाजपा सरकार को हरियाणा के युवाओं की कोई चिंता नहीं है।

    Digvijay Chautala HTET-CET INSO JJP TODAY EXPRESS NEWS एचटेट-सीईटी जननायक जनता पार्टी दिग्विजय सिंह चौटाला
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.