Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। तिगांव में 14 अक्टूबर को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। इससे पहले यहां शनिदेव मंदिर राधे वाटिका पर एक विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय विधायक राजेश नागर ने भी भागीदारी की।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। विश्व दृष्टि दिवस रेटिना संबंधी बीमारियों सहित आंखों की विभिन्न रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण दिन है। ये रोग आंख के पीछे रेटिना नामक प्रकाश संवेदनशील टिश्यू को प्रभावित करते हैं। दृष्टि के लिए रेटिना आवश्यक है क्योंकि यह प्रकाश को ग्रहण करता है और हमारे मस्तिष्क को विद्युत संकेत भेजता है जिससे हमें देखने में मदद मिलती है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। विश्व दृष्टि दिवस रेटिना संबंधी बीमारियों सहित आंखों की विभिन्न रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण दिन है। ये रोग आंख के पीछे रेटिना नामक प्रकाश संवेदनशील टिश्यू को प्रभावित करते हैं। दृष्टि के लिए रेटिना आवश्यक है क्योंकि यह प्रकाश को ग्रहण करता है और हमारे मस्तिष्क को विद्युत संकेत भेजता है जिससे हमें देखने में मदद मिलती है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 10 अक्टूबर, 2023: भारत सोका गकाई (बीएसजी) और मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (एमआरईआई) के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘स्कूलथॉन ऑन सस्टेनेबिलिटी (एसओएस)’ प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) परिसर में आयोजित किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नीति आयोग से वरिष्ठ सलाहकार श्री संजीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक (शिक्षा) दिल्ली सरकार डॉ. प्रांजल पाटिल, अभिनेता श्री मानव गोहिल, भारत सोका के अध्यक्ष श्री विशेष गुप्ता, उपाध्यक्ष एमआरईआई डॉ. अमित भल्ला शामिल रहे

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 9 अक्तूबर : होमर्टन ग्रामर स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल कबड्डी टूर्नामेंट में कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभ क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की और बच्चों की हौसलाफजाइ की। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बात कबड्डी की करें तो इसमें कोई दोहराया नहीं है कि आज यह पूरी दुनिया का लोकप्रिय गेम है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा।  तेजी से बढती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने एवं इस बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्टूबर को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जाता है। इस अवसर पर जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद से क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ. जया सुकुल ने कहा कि आज एंग्जायटी लोगों के बीच सबसे बड़ी मानसिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। ओपीडी में रोजाना 10-12 लोग एंग्जायटी के साथ आते हैं। इनमें 25-35 वर्ष की आयु वर्ग के सबसे ज्यादा मरीज हैं जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में एंग्जायटी की समस्या से जूझ रहे है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आज देश न केवल सुरक्षित है बल्कि उत्तरोत्तर प्रगति की तरफ बढ़ रहा है। आज हिंदुस्तान की तरफ बाकी के मुल्क टकटकी लगाए देखते हैं जबकि कोई समय रहा था कि यहां पर बेचारी सरकार हुआ करती थी। यह बात हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। वह यहां एत्मादपुर में आयोजित तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसके संयोजक स्थानीय विधायक राजेश नागर थे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा। संजय मिश्रा, धनय सेठ की फ़िल्म “गुठली लड्डू” का दिल्ली में प्रमोशन हुआ
फ़िल्म “गुठली लड्डू” अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है. शिक्षा के अधिकार और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दे पर आधारित फ़िल्म “गुठली लड्डू” के मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा , बाल कलाकार धनय सेठ और फ़िल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर अनिल अक्की राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को सम्बोधित किया ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा। 6 अक्टूबर 2023 / सेरेब्रल पाल्सी बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 6 अक्टूबर को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स से ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि सेरेब्रल पाल्सी एक मस्तिष्क से संबंधित विकार (न्यूरोलॉजिकल डिसआर्डर) है जिसमें बच्चों की सोचने समझने एवं बोलने की क्षमता, शारीरिक गति, चलने-फिरना आदि प्रभावित हो जाता है। यह एक प्रकार की शारीरिक विकलांगता है, जिसमें बच्चों को वस्तुओं को पकड़ने एवं चलने-फिरने में समस्या होती है। यह समस्या भ्रूण के विकास के दौरान मस्तिष्क को हुई क्षति, बच्चे के मस्तिष्क के किसी भी हिस्से में चोट लगने, मस्तिष्क में सही से रक्त प्रवाह न होने और मैनिन्जाइटिस या इन्सेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) के कारण हो सकती है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा। फ़रीदाबाद | मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट ने द पेसिफिक इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट (पीआईएचएम) न्यूजीलैंड के साथ समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग के जरिए मानव रचना के छात्रों को पाक कला और होटल प्रबंधन में विश्व स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीआईएचएम के इंटरनेशनल मार्केटिंग डायरेक्टर श्री डीन मैकुलम, एडमिशन एंड मार्केटिंग मैनेजर श्रद्धा मनसाता, एमआरआईआईआरएस के महानिदेशक और स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट के डीन प्रोफेसर (डॉ.) लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मौके पर एमआरआईआईआरएस के रजिस्ट्रार श्री आरके अरोड़ा, एससीएचएम की डायरेक्टर रितिका सिंह और उत्कृष्टता केंद्र के प्रमुख शेफ विलियम ली भी उपस्थित रहे।