Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा।  दिनांक 29/10/23 फरीदाबाद सैक्टर 21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के रूप में संस्कार मेले का आयोजन किया गया। जीवा पब्लिक स्कूल परिसर में वार्षिक उत्सव के रूप में संस्कार मेले का आयोजन किया जाता है, जिससे यह दर्शाया जा सके कि यहाँ शिक्षा केवल किताबी शिक्षा पर ही केंद्रित नहीं है, बल्कि यहाँ पर छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ज़ोर दिया जाता है, जिससे छात्रों का चातुर्दिक विकास हो सके। इसके साथ ही विद्यालय में भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रति भी विशेष तौर पर ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के द्वारा छात्रों का उचित मार्गदर्शन किया जाता है, जिससे वे समाज के सभ्य व चरित्रवान नागरिक बन सकें।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स से ब्रेन एंड स्पाइन सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि सर्दी बढ़ने पर अक्सर ब्रेन स्ट्रोक एवं ब्रेन हेमरेज (दिमाग की नस फटने) के मामले ज्यादा बढ़ जाते हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद 28 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 का 23वां दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन का पहला दिन बड़ी धूमधाम मनाया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि एनसीआर से लगभग 1200 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। परिचय सम्मेलन के पहले दिन 47 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई। वहीं सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर,अन्य कई प्रकार की प्रोफेशनल डिग्री वाले युवक एवं युवतियां, टीचर, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले युवक-युवतियों ने अपना परिचय देकर अपने जीवनसाथी को चुनने की गुजारिश की।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 28 अक्टूबर। ज्योर्तिमठ ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज धर्म संचार यात्रा के दूसरे दिन पलवल प्रस्थान करते हुए श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में प्रवास किया। इस दौरान शंकराचार्य ने बताया कि बिना वेदपाठी गुरु के ज्ञान संभव नहीं हरी का आना हरियाणा की सही परिभाषा होगी इसलिए हरियाणा में हरि के 24 अवतारों का मंदिर निर्माण करवाने और धर्म का संचार आगे बढ़ सके। यही मेरी यात्रा का उद्देश्य है। जिसमें फरीदाबाद में मत्सय अवतार के मंदिर का निर्माण हो ऐसी कामना करता हूं। शंकराचार्य की यात्रा 26 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई हिंदू समाज से धर्म संवाद करते हुए आगे बढ़ेगी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। ग्रीन एक्सप्रेसवे पर मोहना में उतार-चढ़ाव बनवाने की मांग को लेकर हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल व पृथला क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा ने धरना कमेटी के सदस्यों के साथ केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और ग्रामीणों की इस बड़ी समस्या से अवगत करवाया। पूर्वमंत्री विपुल गोयल व पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी को बताया कि उक्त एक्सप्रेसवे पर इलाके के लिए कट न होने के कारण लोगों को नुकसान व परेशानियों पेश आ रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने मोहना में धरना भी शुरू कर दिया है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 28 अक्टूबर, 2023: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। मानव रचना यूनिवर्सिटी (एमआरयू), मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) और मानव रचना डेंटल कॉलेज (एमआरडीसी) के इस संयुक्त दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इस दौरान भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर पद्मनाभन बलराम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मौके पर एमआरईआई की चीफ पैट्रन श्रीमती सत्या भल्ला, अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, एमआरआईआईआरएस के उपकुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमआरयू के उपकुलपति डॉ. आईके भट, महानिदेशक एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा आदि मौजूद रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 28 अक्तूबरः लिंग्याज विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ लॉ की ओर से भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के तहत मृत्युपूर्व घोषणा की प्रासंगिकता और स्वीकार्यता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। हेड ऑफ द स्कूल प्रोफेसर (डॉ.) मोनिका रस्तोगी ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्ढे, और प्रो चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) एम.के. सोनी के दिशा निर्देशन में करवाया गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 27 अक्टूबर – फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमूख डॉ संजय पांडे ने बताया कि स्ट्रोक के मरीज को लम्बे समय तक स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि कंपन, डिस्टोनिया, पार्किंसंस, मिर्गी, मूवमेंट डिसऑरडर , अवसाद, संज्ञानात्मक चुनौती हो सकती है और सभी स्ट्रोक रोगियों में से एक तिहाई इन स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार होते हैं.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 24 अक्टूबर। बुराई कितनी भी मजबूत क्यों ना हो उसे एक न एक दिन खत्म होना ही पड़ता है और अच्छाई उभर कर आती है और सबका प्रेम पाती है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कही। वह सेक्टर 37 में आयोजित दशहरा पर्व में रावण के पुतले को जलाने से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहर में अनेक स्थानों पर रावण के पुतलों को जलाया और लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
यहां सेक्टर 37 स्थित श्री रामलीला सेवा समिति के मंच से भव्य रामलीला मंचन होने के बाद आज विशाल रावण का कुनबा पुतले के रूप में फूंका गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने पुतले को आग लगाई जिसके बाद पुतला धूं धूं कर जलने लगा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद । 22 अक्टूबर रविवार को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल फरीदाबाद एवं रिद्धिम मेडिकल सर्विस  1C-40, एनआईटी द्वारा एनआईटी  स्थित विजय रामलीला कमिटी के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमे बीपी , शुगर , ईसीजी आदि तरह की जांच फ़ॉर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों व विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क की गयी. इस कैम्प में करीब 125 लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर लाभ उठाया।