टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने गांव जसाना में कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसमें अनेक टीमों ने भागीदारी कर वाहवाही प्राप्त की। इस अवसर पर बॉलिवाल एवं घोड़ी डांस की भी प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि राजेश नागर का प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नागर ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि खेल से हमारा शरीर तो स्वस्थ्य होता ही है साथ में हमारा मन भी अच्छा रहता है। खेल खेलने वाले व्यक्ति को जीवन की कठिनाइयों का सामना करना आ जाता है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी अपने जीवन को सुनियोजित और स्वस्थ रूप में जीता है।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। दिनांक 21/10/2023 शनिवार को डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सेक्टर-8, फरीदाबाद में अति आधुनिक (OAE + BERA) मशीनों से सुसज्जित नवजात शिशु एवं बच्चों का hearing centre का शुभारम्भ रोटरी क्लब के गवर्नर जितेंद्र गुप्ता जी द्वारा किया गया|
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद में एक बार फिर से एक हिन्दू लड़की को विशेष समुदाय के एक शादीशुदा आदमी द्वारा प्यार के जाल में फ़साने का मामला सामने आया है। दरअसल फरीदाबाद के सेक्टर 12 कोर्ट में 21 अक्टूबर को अचानक से गोरक्षक बजरंग फ़ोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी अपनी ट्रीम के साथ पहुचें। जहाँ उन्होंने एक युवक युवती से बातचीत की तो पता चला की कुरैशीपुर – गाँधी कालोनी की रहने वाली एक लड़की चार बच्चो के अब्बू से शादी करने के लिए यहाँ आयी थी। जिसके बाद बिट्टू बजरंगी ने मौके पर लड़की को समझाने की कोशिश की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज की ओर से राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव-2023 का आयोजन हुआ। जी-20 में भारत की अध्यक्षता- सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) कवरेज में मीडिया की भूमिका और चुनौतियां विषय पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मीडिया उद्योग से आए सम्मानित अतिथियों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आईएफएस अधिकारी श्री मुक्तेश कुमार परदेशी, सचिव विदेश मंत्रालय (सीपीवी एंड ओआईए) व जी-20 ने डीजी एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा, जीवन आशा अस्पताल के मुख्य ट्रस्टी श्री संजय जैन, मीडिया विभाग की डीन डॉ. मैथिली गंजू, प्रोफेसर व एचओडी डॉ. किरन बाला की उपस्थिति में दीप जलाकर किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद के नेहरू ग्राउंड में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा शहर थम सा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा द्वारा उद्घाटन किए गए इस बिल्कुल नए शोरूम में, ग्राहकों को अनेक किस्म के आभूषणों के डिज़ाइनों के साथ-साथ खरीदारी का एक शानदार अनुभव भी मिलेगा। कंपनी इस क्षेत्र में अपने ब्रांड पदचिह्न और परिचालन का लगातार विस्तार कर रही है, ताकि वृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके और इस ब्रांड को उत्तर प्रदेश के ग्राहकों के लिए अपेक्षाकृत अधिक सुलभ बनाया जा सके।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फ़रीदाबाद ने रोबोटिक घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी के उद्घाटन के साथ गर्व से चिकित्सा नवीनीकरण और आर्थोपेडिक एक्सीलेंस के एक नए युग की शुरुआत की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में यूनाइटेड किंगडम के यूनाइटेड किंगडम इलीट स्पोर्ट्स ग्रुप (यूकेईएसजी) और हवंत एंड साउथ डाउन्स कॉलेज (एचएसडीसी) से प्रतिनिधि मंडल तीन दिवसीय शैक्षणिक दौरे के लिए पहुंचा। इसके तहत प्रतिनिधियों ने दोनों देशों के बीच शिक्षा, संस्कृति और खेलकूद के आदान-प्रदान के लिए विचार साझा किए और भावी योजनाओं पर बातचीत की। प्रतिनिधि मंडल में यूकेईएसजी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री लकबीर सिंह, एचएसडीसी से अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक श्री एरोन बटसन और एचएसडीसी से एजुकेशनल विजिट कोऑर्डिनेटर बॉबी क्राउन शामिल रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 16 अक्टूबर- रीटेल उद्योग में जाने-माने नाम पेसिफिक ग्रुप ने पहली बार फरीदाबाद के मार्केट में प्रवेश करते हुए ‘द मॉल ऑफ फरीदाबाद’ की भव्य ओपनिंग की घोषणा की है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर तिकोना पार्क बस स्टैण्ड के आज सम्पन्न हुए चुनावों में राकेश कुमार उर्फ रक्कू चौथी बार प्रधान चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी अमित कुमार को तीन मतों के अन्तर से पराजित किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज गांव भतौला से खेड़ी गांव तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से नारियल फुड़वाए। इस सडक़ के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।