Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । विश्व सीओपीडी दिवस (15 नवंबर, 2023) मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद से पल्मोनोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट एवं एचओडी डॉ. विद्या नायर ने कहा कि क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) फेफड़ों का एक ऐसा रोग है जिसमें फेफड़ों की साँस की नलियों में सूजन, रूकावट आने लगती है और फेफड़ों की कोशिकाओं में खराबी आ जाती है। धूम्रपान व प्रदूषण सीओपीडी रोग का सबसे बड़े कारण हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स से प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. कावेश्वर घुरा ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर पटाखे जलाने के दौरान कई बार आग लगने या हाथ,पैर जलने की बहुत ज्यादा संभावना होती है इसलिए दिवाली का त्यौहार पटाखों की बजाय घर में दीये, लाइट्स और सुन्दर रंगोली बनाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाएं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 10 नवंबरः लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में राजस्थान टेक्नीकल यूनिवर्सिटी, कोटा से प्रोफेसर एसके सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान चांसलर डॉ पिचेश्वर गड्ढे, प्रो चांसलर डॉ एम के सोनी, रेजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान, डायरेक्टर भाविक कुचीपुडी, एकेडमीक डीन प्रो डॉ सीमा बुशरा, लिंग्याज ललीता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस से डायरेक्टर प्रणव मिश्रा, डॉ के के गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में अपने संबंधित कार्यक्रमों में सफल छात्रों को 2253 डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किये गये।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। एनएचपीसी ने 7 नवंबर 2023 को एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद और अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, पावर स्टेशनों और परियोजनाओं में अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में तीन दिवसीय इंट्रा कॉलेज टूर्नामेंट 2023-24 का समापन हुआ। टूर्नामेंट के तहत संस्थान के विभिन्न विभागों से खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दमखम दिखाया। वहीं दूसरी ओर, स्कूली छात्रों के लिए मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी, सेक्टर 14 में मानव रचना ओलंपिया 2023 का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में मानव रचना स्कूलों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। एनएचपीसी द्वारा दिनांक 03.11.2023 को निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के दौरान ‘नुक्कड़ नाटक’, मानव शृंखला और वॉकथॉन का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक और मानव शृंखला का आयोजन मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फ़रीदाबाद के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सतर्कता के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से छात्रों द्वारा स्कूल परिसर से एनएचपीसी निगम मुख्यालय परिसर तक मानव शृंखला निकाली गई।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 31 अक्टूबर 2023: हर साल अक्टूबर को ‘ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह’ के रूप में मनाया जाता है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बढ़ती समस्या के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में ‘ब्रेस्ट कैंसर’ पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स दिल्ली-एनसीआर एवं फरीदाबाद क्षेत्र के रीजनल डायरेक्टर डॉ. अजय डोगरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस खास अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जेजेपी पार्टी महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती हरमीत कौर, डॉ. पुनीता हसीजा पूर्व प्रेसिडेंट-आईएमए, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच प्रेसिडेंट श्रीमती अंबिका शर्मा, डिवाईन चैरिटेबल ब्लड बैंक फरीदाबाद की चेयरपर्सन एडवोकेट स्वाति चंदक, दक्षता फाउंडेशन एनजीओ के फाउंडर एवं प्रेसिडेंट श्री विकास वशिष्ठ और समाज सेवी श्रीमती रेणु भाटिया उपस्थित रहीं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 31 अक्टूबर – स्तन कैंसर स्वास्थ्य चार्ट में शीर्ष पर है क्योंकि यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में पाया जाने वाला सबसे आम प्रकार का कैंसर है और हाल के दिनों में इसके मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इस बारे में बात करते हुए अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि 20-40 वर्ष की आयु वर्ग के अंतर्गत आने वाले स्तन कैंसर के रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 30 अक्तूबर: लिंग्याज विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड ऑफ इंडिया के साथ एमओयू साईन किया। स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की हेड डॉ स्मृति महाजन ने बताया कि द इंस्टियूट ऑफ चार्टेड अकाउंटस ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ स्टडीज के अध्यक्ष सीए विशाल दोशी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता को साकार किया है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। एनआईटी तीन नंबर स्थित सी के मेमोरियल कपूर हॉस्पिटल के प्रांगण में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया।  जिसमे ब्लड बैंक संत भगत सिंह जी महाराज के द्वारा विशेष सहयोग  दिया गया।  इस  मौके पर न केवल पुरुषो ने बल्कि महिलाओं ने भी जरूरतमंदों के लिए बाहे फैलाई और बढ़चढ़कर रक्तदान किया।