टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। जिले में समग्र शिक्षा अभियान में लगे कर्मचारियों ने उनको हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस बारे में विधायक राजेश नागर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही। विधायक राजेश नागर ने सभी की बात सुनकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को जानकारी दी और उन्हें इन लोगों को राहत दिलाने की बात कही।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 25 नवंबर – लिंग्याज विद्यापीठ में फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी ने जेस्ट-2023 का रिबन काटकर बड़ी धूमधाम से उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके द्वारा फिल्माई गई फिल्मों की शॉर्ट मूवी चलाई गई जिसे देखकर वो भाव विभोर हो गई। हम साथ-साथ है मूवी के इमोशनल सीन को देखकर उनकी आंखे ही भर आई। इस अवसर पर छात्रों-स्टाफ सदस्यों ने उनकी फिल्माई गई फिल्मों के गाने गाए, जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की गरगराहट से गूंज उठा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 23 नवंबर – फरीदाबाद के अमृता अस्पताल ने इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी करने वाला क्षेत्र का पहला चिकित्सा संस्थान बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ब्रैकीथेरेपी एक विशेष कैंसर उपचार है जो स्थानीय स्तर पर दूसरे स्वास्थय सुविधाओं में उपलब्ध नहीं है। सर्वाइकल ट्रांसरेक्टल-गाइडेड इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी का उपयोग करके, अस्पताल के डॉक्टरों ने इस जिले की 65 वर्षीय महिला को बार-बार होने वाले सर्वाइकल कैंसर का इलाज किया और उसे जीवन की एक नई आशा दी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद : दिल्ली पब्लिक स्कूल,ग्रेटर फऱीदाबाद ने शैल बाला समूह का 22वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। युवाओं
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 20 नवंबर – लिंग्याज विद्यापीठ डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी में हर साल की तरह इस साल भी जेस्ट-23 का आगाज होने जा रहा है। संस्थान के सफलतापूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस कार्यक्रम की थीम फिस्टा-25 रखी गई है। 25 और 26 नवंबर को आयोजित होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां देखने को मिलेंगी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । विश्व सीओपीडी दिवस (15 नवंबर, 2023) मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद से पल्मोनोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट एवं एचओडी डॉ. विद्या नायर ने कहा कि क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) फेफड़ों का एक ऐसा रोग है जिसमें फेफड़ों की साँस की नलियों में सूजन, रूकावट आने लगती है और फेफड़ों की कोशिकाओं में खराबी आ जाती है। धूम्रपान व प्रदूषण सीओपीडी रोग का सबसे बड़े कारण हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स से प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. कावेश्वर घुरा ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर पटाखे जलाने के दौरान कई बार आग लगने या हाथ,पैर जलने की बहुत ज्यादा संभावना होती है इसलिए दिवाली का त्यौहार पटाखों की बजाय घर में दीये, लाइट्स और सुन्दर रंगोली बनाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाएं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 10 नवंबरः लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में राजस्थान टेक्नीकल यूनिवर्सिटी, कोटा से प्रोफेसर एसके सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान चांसलर डॉ पिचेश्वर गड्ढे, प्रो चांसलर डॉ एम के सोनी, रेजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान, डायरेक्टर भाविक कुचीपुडी, एकेडमीक डीन प्रो डॉ सीमा बुशरा, लिंग्याज ललीता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस से डायरेक्टर प्रणव मिश्रा, डॉ के के गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में अपने संबंधित कार्यक्रमों में सफल छात्रों को 2253 डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किये गये।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। एनएचपीसी ने 7 नवंबर 2023 को एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद और अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, पावर स्टेशनों और परियोजनाओं में अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में तीन दिवसीय इंट्रा कॉलेज टूर्नामेंट 2023-24 का समापन हुआ। टूर्नामेंट के तहत संस्थान के विभिन्न विभागों से खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दमखम दिखाया। वहीं दूसरी ओर, स्कूली छात्रों के लिए मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी, सेक्टर 14 में मानव रचना ओलंपिया 2023 का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में मानव रचना स्कूलों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।