टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 05 दिसंबर – फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर और एचओडी डॉ. प्रतिभा सिंघी को चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल में महिलाओं की उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित श्रीमती गायत्री जयपुरिया पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत में बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजी और न्यूरोडेवलपमेंट के क्षेत्र को विकसित करने और कार्यस्थल के अंदर और बाहर महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने के लिए उनके असाधारण योगदान की मान्यता में है।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 4 दिसम्बर। लोधी राजपूत जन कल्याण समिति के डबुआ कालोनी स्थित कार्यालय पर स्वामी ब्रह्मानन्द की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, जेडीयू के युवा नेता सचिन तंवर एडवोकेट, सुरेश चन्द्र पाठक समिति के संस्थापक/महासचिव लाखन सिंह लोधी, अध्यक्ष रूप सिंह लोधी ने स्वामी ब्रह्मानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके चित्र के समक्ष दीप भी प्रज्जवलित किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 01 दिसंबर, 2023: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल, फरीदाबाद में डॉक्टरों की एक टीम ने 51 साल के एक फैक्ट्री कर्मचारी के लीवर से 9 से.मी. की धातु की गोलाकार वस्तु सफलतापूर्वक निकाली। करीब 86 ग्राम वज़न की यह वस्तु दरअसल, उस एल्युमीनियम फोर्जिंग फैक्ट्री में लगी मशीनरी का टूटा हुआ हिस्सा था जिसमें यह मरीज़ काम करता था। यह घटना उस समय हुई जब इस हाइ-स्पीड मशीनरी में से धातु का एक हिस्सा इस कर्मचारी के दाएं फेफड़े को चीरता हुआ सीने की हड्डियों के पार उसके लीवर में जा घुसा। धातु का हिस्सा उसके लीवर की बायीं ओर घुसने से पहले उसके हृदय को भी हल्का-सा छूकर गुजरा। मरीज़ फरीदाबाद स्थित जवाहर कालोनी का रहने वाला है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 1 दिसंबर: लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा विद्यार्थियों को जिला एवं सत्र न्यायालय, फरीदाबाद की न्यायिक प्रक्रिया का अवलोकन हेतु न्यायालय भ्रमण करवाया गया। हेड ऑफ द स्कूल प्रोफेसर (डॉ.) मोनिका रस्तोगी ने बताया कि इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय, परिवार न्यायालय, मध्यस्थम केंद्र समेत विभिन्न न्यायालयों की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को न्यायिक प्रक्रिया से अवगत कराना एवं व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद | मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ लीडरशिप एंड मैनेजमेंट (एसएलएम) स्नातकोत्तर विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पहल के तहत इंडो-जर्मन मीट का आयोजन हुआ। मानव रचना इंटरनेशनल एक्सचेंज सेंटर (एमआरआईईसी) की ओर से कराए गए इस कार्यक्रम में फ्रैंकफर्ट, जर्मनी स्थित इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉलेज (आईएमसी) से 30 छात्रों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। इसके साथ ही संस्थान में एसएलएम पीजी से 50 छात्रों ने भी भाग लिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, भारत में पेट के कैंसर के मामलों में पिछले एक दशक में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी गई है। कई पश्चिमी देशों की तुलना में, भारत में पेट के कैंसर की दर अपेक्षाकृत ज्यादा है। इस बढ़ती प्रवृत्ति का एक हिस्सा बेहतर नैदानिक उपकरणों को दिया जा सकता है जिससे अधिक सटीक रिपोर्टिंग हुई है। हालाँकि, अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने कहा, फरीदाबाद के अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि असामान्य आहार संबंधी आदतें – विशेष रूप से, मसालेदार और प्रीजर्वड फुड आइटम्स के प्रति झुकाव – इस बढ़े हुए प्रसार में योगदान देता है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 29 नवंबर, 2023: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कंप्यूटेशन, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी में प्रगति विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएआईसीसीआईटी- 2023) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों और सम्मानित सदस्यों ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योगपतियों ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे कंप्यूटिंग के उन्नत क्षेत्रों पर चर्चा की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, प्रतिष्ठित दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से मिलने वाले हैं आप को बता दें कि ये दिग्गज प्रतिभाएं कल हैदराबाद में आयोजित एनिमल के प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा बनेंगे । यह सहयोगात्मक भाव न केवल इन प्रसिद्ध सितारों के बीच साझा किए गए मजबूत बंधन को दर्शाता है बल्कि एक शानदार और यादगार कार्यक्रम के लिए मंच भी प्रदान करता है जो ‘एनिमल’ की स्पिरिट को सेलीब्रेट भी करता है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज गुरु नानकदेव के गुरुपूरब के अवसर पर अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं में भागीदारी की। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और लंगर भी चखा। उनके साथ गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान सरदार गुरप्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 27 नवंबर: लिंगयाज विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय जेस्ट-23 मशहूर गायक सोनू निगम के लाइव कंसर्ट के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम ने कहा कि आज मैं अपनी जन्म स्थली पर आया हूं, फरीदाबाद से मेरा पारिवारिक नाता है। उन्होंने फीदाबाद वासियों को अपने परिवार के सदस्य बताया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपने सभी मशहूर गानों की प्रस्तुती दी। सभी के कदम नाचने को मजबूर हो उठे। लेकिन उनके गीत संदेशे आते है, हमें तड़पाते है कि प्रस्तुती से सारा सभागार जैसे भाव विभोर ही हो उठा। कॉलेज सचिव डॉ पिचेश्वर गड्डे ने उनका स्वागत किया। सोनू निगम ने भी संस्थान के 25 वर्ष संपूर्ण होने की सबको बधाई दी।