Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, भारत में पेट के कैंसर के मामलों में पिछले एक दशक में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी गई है। कई पश्चिमी देशों की तुलना में, भारत में पेट के कैंसर की दर अपेक्षाकृत ज्यादा है। इस बढ़ती प्रवृत्ति का एक हिस्सा बेहतर नैदानिक उपकरणों को दिया जा सकता है जिससे अधिक सटीक रिपोर्टिंग हुई है। हालाँकि, अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने कहा, फरीदाबाद के अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि असामान्य आहार संबंधी आदतें – विशेष रूप से, मसालेदार और प्रीजर्वड फुड आइटम्स के प्रति झुकाव – इस बढ़े हुए प्रसार में योगदान देता है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 29 नवंबर, 2023: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कंप्यूटेशन, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी में प्रगति विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएआईसीसीआईटी- 2023) का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों और सम्मानित सदस्यों ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योगपतियों ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे कंप्यूटिंग के उन्नत क्षेत्रों पर चर्चा की।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, प्रतिष्ठित दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से मिलने वाले हैं आप को बता दें कि ये दिग्गज प्रतिभाएं कल हैदराबाद में आयोजित एनिमल के प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा बनेंगे । यह सहयोगात्मक भाव न केवल इन प्रसिद्ध सितारों के बीच साझा किए गए मजबूत बंधन को दर्शाता है बल्कि एक शानदार और यादगार कार्यक्रम के लिए मंच भी प्रदान करता है जो ‘एनिमल’ की स्पिरिट को सेलीब्रेट भी करता है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद।  विधायक राजेश नागर ने आज गुरु नानकदेव के गुरुपूरब के अवसर पर अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं में भागीदारी की। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और लंगर भी चखा। उनके साथ गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान सरदार गुरप्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।   

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 27 नवंबर: लिंगयाज विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय जेस्ट-23 मशहूर गायक सोनू निगम के लाइव कंसर्ट के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम ने कहा कि आज मैं अपनी जन्म स्थली पर आया हूं, फरीदाबाद से मेरा पारिवारिक नाता है। उन्होंने फीदाबाद वासियों को अपने परिवार के सदस्य बताया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने अपने सभी मशहूर गानों की प्रस्तुती दी। सभी के कदम नाचने को मजबूर हो उठे। लेकिन उनके गीत संदेशे आते है, हमें तड़पाते है कि प्रस्तुती से सारा सभागार जैसे भाव विभोर ही हो उठा। कॉलेज सचिव डॉ पिचेश्वर गड्डे ने उनका स्वागत किया। सोनू निगम ने भी संस्थान के 25 वर्ष संपूर्ण होने की सबको बधाई दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद।  जिले में समग्र शिक्षा अभियान में लगे कर्मचारियों ने उनको हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस बारे में विधायक राजेश नागर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही।  विधायक राजेश नागर ने सभी की बात सुनकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को जानकारी दी और उन्हें इन लोगों को राहत दिलाने की बात कही।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा।  फरीदाबाद, 25 नवंबर – लिंग्याज विद्यापीठ में फिल्म अभिनेत्री नीलम कोठारी ने जेस्ट-2023 का रिबन काटकर बड़ी धूमधाम से उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके द्वारा फिल्माई गई फिल्मों की शॉर्ट मूवी चलाई गई जिसे देखकर वो भाव विभोर हो गई। हम साथ-साथ है मूवी के इमोशनल सीन को देखकर उनकी आंखे ही भर आई। इस अवसर पर छात्रों-स्टाफ सदस्यों ने उनकी फिल्माई गई फिल्मों के गाने गाए, जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की गरगराहट से गूंज उठा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 23 नवंबर – फरीदाबाद के अमृता अस्पताल ने इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी करने वाला क्षेत्र का पहला चिकित्सा संस्थान बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ब्रैकीथेरेपी एक विशेष कैंसर उपचार है जो स्थानीय स्तर पर दूसरे स्वास्थय सुविधाओं में उपलब्ध नहीं है। सर्वाइकल ट्रांसरेक्टल-गाइडेड इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी का उपयोग करके, अस्पताल के डॉक्टरों ने इस जिले की 65 वर्षीय महिला को बार-बार होने वाले सर्वाइकल कैंसर का इलाज किया और उसे जीवन की एक नई आशा दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद : दिल्ली पब्लिक स्कूल,ग्रेटर फऱीदाबाद ने शैल बाला समूह का 22वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। युवाओं

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 20 नवंबर – लिंग्याज विद्यापीठ डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी में हर साल की तरह इस साल भी जेस्ट-23 का आगाज होने जा रहा है। संस्थान के सफलतापूर्ण 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस कार्यक्रम की थीम फिस्टा-25 रखी गई है। 25 और 26 नवंबर को आयोजित होने वाले इस समारोह में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां देखने को मिलेंगी।