Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » ( विश्व कैंसर दिवस ) ओवेरियन (अंडाशय) में स्टेज 4 कैंसर का चिकित्सकों ने सफल इलाज कर महिला को दिया नया जीवन

    ( विश्व कैंसर दिवस ) ओवेरियन (अंडाशय) में स्टेज 4 कैंसर का चिकित्सकों ने सफल इलाज कर महिला को दिया नया जीवन

    Ajay vermaBy Ajay verma03/02/2024No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद: कैंसर लाईलाज बीमारी नहीं है। हाल ही में फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में डॉक्टरों की टीम ने ओवेरियन (अंडाशय) कैंसर की स्टेज 4 के साथ आई 57 वर्षीय नीरजा चुटानी का सफल इलाज कर उसे नया जीवन दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सनी जैन ने बताया कि जब महिला हमारे पास आई तो उसे पेट में बहुत तेज दर्द था, उल्टी हो रही थी। ठीक से जाँच करने पर हमें पता चला कि मरीज के पेट में पानी भरा हुआ था और वह ओवेरियन कैंसर की स्टेज 4 में थी। शुरुआत में इलाज के लिए मरीज को कीमोथेरेपी और टारगेट थेरेपी के चार राउंड दिए गए। चौथे राउंड के बाद पॉज़िट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) स्कैन करने पर पता चला कि मरीज रोग मुक्त हो गयी थी। फिर मरीज की ओंको सर्जरी की गई जिसमें कैंसर ग्रस्त हिस्से को सर्जरी द्वारा निकाल दिया गया। इसके बाद मरीज को कीमोथेरेपी के दो राउंड और दिए गए। अब मरीज पूरी तरह से रोग मुक्त हो गई और सामान्य जीवन जी रही है।

    डॉ. सनी जैन ने बताया कि यह केस काफी चुनौपूर्ण था क्योंकि मरीज कैंसर की चौथी स्टेज में आई थी। मरीज के पेट में पानी भरा हुआ था और पेट में तेज दर्द था, वह कुछ खा नहीं पा रही थी। साथ ही उसे उल्टियां भी हो रही थीं। कीमोथेरेपी और टारगेट थेरेपी देने से पहले मरीज की हालत को पहले सामान्य किया गया ताकि वह ट्रीटमेंट को बर्दाश्त कर सके। लगभग 6 महीने के इलाज के बाद आज मरीज पूरी तरह से रोग मुक्त हो गई है।
    पेट में पानी भरना, पेट में असहनीय दर्द होना, बिना किसी कारण शरीर का वजन घटना, भूख न लगना आदि लक्षणों को नज़रंदाज न करें क्योंकि ये सभी लक्षण ओवेरियन कैंसर की ओर इशारा करते हैं।
    ओवेरियन कैंसर का उन महिलाओं में ज्यादा खतरा होता है जिनके परिवार में ब्रैस्ट और ओवेरियन कैंसर की हिस्ट्री है। मोटापा से ग्रस्त, धूम्रपान एवं शराब का अधिक सेवन करने वाली महिलाओं में भी इस कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। आमतौर पर यह कैंसर 50-60 साल की उम्र की महिलाओं में देखने को मिलता है। इस बीमारी का शुरुआत में ही पता चल जाये तो इसका समय रहते प्रभावी तरीके से इलाज किया जा सकता है इसलिए जिन महिलाओं के परिवार में ओवेरियन कैंसर की हिस्ट्री है, उन्हें 35 साल की उम्र के बाद ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर नियमित रूप से जाँच करवाते रहना चाहिए। जिनके परिवार में ओवेरियन कैंसर की हिस्ट्री नहीं है, वे 40 साल की उम्र के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ से जाँच करा सकते हैं। मोटापा भी इस बीमारी का एक बड़ा कारण है इसलिए ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए नियमित व्यायाम कर अपने शरीर के वजन को नियंत्रण में रखें, संतुलित आहार लें और धूम्रपान एवं शराब के सेवन से बचें।
    4 कैंसर का चिकित्सकों ने Doctors successfully treated stage 4 ovarian cancer faridabad gave a new life to the woman health news Latest News Maringo Asia Hospital TODAY EXPRESS NEWS World Cancer Day ओवेरियन (अंडाशय) महिला को दिया नया जीवन मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स विश्व कैंसर दिवस सफल इलाज स्टेज 4 कैंसर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    जैव प्रौद्योगिकी में है परिवर्तनकारी क्षमता: प्रो. राजीव कुमार

    10/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.