टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के उत्तरी क्षेत्र की फरीदाबाद शाखा ने गत 24 मार्च 2023 को कार्यशाला का आयोजन सेक्टर 16 A के कार्यालय में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष सी एस कपिल डुडेजा ने की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उतर भारतीय क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष सीएस देवेंदर सुहाग उपस्थित रहें।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 25 मार्च, 2023: मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 16वां संस्करण का समापन JCB की शानदार जीत के साथ हुआ। ग्रैंड फिनाले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर श्री मदन लाल और सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री विक्रांत गुप्ता, सीनियर कार्यकारी संपादक खेल (आज तक) और प्रबंध संपादक (खेल तक) उपस्थित थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद अपने छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सविता भगत अपने विद्यार्थियों के आध्यात्मिक और शैक्षिक विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहती हैं।ऐतिहासिक उद्देश्य के लिए महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा जयपुर के लिए एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सहायक प्रोफेसर तथा इतिहास विभागाध्यक्ष कमलेश सैनी और रविंद्र सिंह जी कला संकाय के 24 विद्यार्थियों के साथ शामिल थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, MRIIRS ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से योग महोत्सव 2023 मनाया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 19 मार्च : ए2जेड होम पेशेंट केयर प्राईवेट लिमिटेड एवं उत्तराखंड युवा मंडल द्वारा एसजीएम नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में रक्तदान शिविर एवं हेल्थ चैकअप कैम्पों का आयोजन किया गया। डिवाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा लगाए गए इन रक्तदान शिविरों में लगभग 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, इस अवसर पर मेगा हेल्थ चैकअप कैम्प भी लगाए गए। जिसमें आंख, स्वास्थ्य जांच, ह्रदय रोग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, मष्तिष्क रोग आदि जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता आती है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी ने फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावों को लेकर चुनाव कमेटी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष स. निशान सिंह, मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री चौ. हर्ष कुमार, वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, राष्ट्रीय सचिव कॄष्ण जाखड़, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल डागर, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, पृथला हल्का अध्यक्ष जग्गी मेंबर, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम, अमन अहमद, जावेद खान, पलवल जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरोत, भूपेंद्र मलिक, देवेन्द्र कादियान, रामकुमार कटवाल पूर्व विधायक, ललित बंसल, एस एस राठी, सुरेश मित्तल, सुखराम डागर, प्रवीन ऐलावादी चैयरमैन हांसी शामिल है। विभिन्न वार्डाे से पार्टी ने मेहनती व कर्मठ उम्मीदवारों को तलाशना भी तेज कर दिया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । तेरे बिन लादेन, तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव, परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण, राम सेतु और अन्य जैसी फिल्मों के साथ, अभिषेक शर्मा ऐसी कहानियां बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं जो मुख्यधारा के सिनेमा से हट कर हैं। उनकी फिल्में ऐसी कहानियां हैं जो आम लोगों से जुड़ी रहती हैं और हर बार जब वे टेलीविजन पर सिल्वर स्क्रीन रिलीज के बाद रिलीज होती हैं, तो दर्शक उन्हें देखने का आनंद लेते हैं। निर्देशक विभिन्न शैलियों में अपना हाथ आजमाना पसंद करते हैं और दर्शकों को अधिकतम आनंद लेने के लिए हमेशा शानदार कहानियां देते हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फ़रीदाबाद में दिनांक 14.03.2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया गया। इसी समारोह के अवसर पर, अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय महिला समूह के 10 प्रतिनिधियों का अध्ययन दौरा भी आयोजित किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 14 मार्च, 2023: बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के तत्वधान में स्कूल ऑफ लॉ मानव रचना यूनिवर्सिटी में लीगल एजुकेशन और ट्रेनिंग के लिए सेमिनार का मार्च 11, 2023 को आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से प्रोफेशनल एथिक्स कोर्ट ऑफ कंडेक्ट और न्यायालय के बारे में आम जनमानस की क्या विचारधारा है इन सब विषयों पर विस्तृत परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के विद्वान न्यायाधीश बी एस वालिया, एवं (रिटायर्ड) माननीय न्यायाधीश हरिपाल वर्मा लोकायुक्त हरियाणा ने शिरकत की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । अदिति राव हैदरी वर्तमान में ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड सीरीज की सफलता का आनंद ले रही हैं। अनारकली के रूप में उनके जबरदस्त प्रदर्शन से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी भी ट्रेंड में हैं।