Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद तिगांव के विधायक राजेश नागर ने अपने भतौला निवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार का जोरदार स्वागत किया और राष्ट्र निर्माण एवं सेवा के पथ पर चलने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /  फरीदाबाद  तिगांव के विधायक राजेश नागर की उपस्थिति में आयोजित खुले दरबार में ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों ने स्थानीय बिल्डरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बैठक में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के महानिदेशक टीएल सत्यप्रकाश और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद।   विधायक राजेश नागर ने तिगांव ब्लॉक के सभी समिति सदस्यों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों के बारे मे जानकारी ली। इस बैठक में अधिकांश समस्याएं सडक़ों के निर्माण के बारे में पता चली। जिन पर जल्द काम करने के लिए विधायक राजेश नागर ने उन्हें आश्वासन दिया।  विधायक राजेश नागर ने कहा कि क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलने का क्रम प्रारंभ किया है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि जिले के जजपा नेताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में जजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 टाऊन पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि चौधरी देवीलाल उन कुछ चुनिंदा राजनीतिज्ञों में से हैं जो आजादी के बाद तथा आजादी के पहले दोनों ही समय में भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद: 5 अप्रैल 2023: 60 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक प्रकाश जैन जब मुंबई के एक अस्पताल में गए तो उनके घुटनों में तेज दर्द हो रहा था। सर्जिकल इंटरवेंशन (ऑपरेशन की क्रिया) की सलाह दी गई, जैन को एनेस्थेटिक प्रभावों को सहन करने की उनकी क्षमता का पता लगाने के लिए कुछ जाँच कराने के लिए कहा गया। जाँच में मरीज के दिल में ब्लॉकेज का पता चला, दो धमनियां 100% बंद थीं और एक धमनी लगभग 70% ब्लॉक थी। मरीज में कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) का पता चला जिसके लिए उसे तत्काल सर्जिकल इंटरवेंशन (ऑपरेशन की क्रिया) की आवश्यकता थी जिसमें मरीज की जान को खतरा था।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 4 अप्रैल, 2023: मानव रचना परिवार ने दूरदर्शी संस्थापक डॉ ओ.पी. भल्ला को उनकी 76वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। फाउंडर्स डे एक पवित्र अवसर है जिसमें महान दूरदर्शी और पथ-प्रदर्शक डॉ. ओ.पी. भल्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। संपूर्ण मानव रचना परिवार बेहतर इंसान बनाने के उनके दृष्टिकोण के लिए आभारी है, जिसे बहुत अनुग्रह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाया गया है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा | फरीदाबाद, 1 अप्रैल, 2023: राकेश ओमप्रकाश मेहरा, भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक की विनम्र उपस्थिति में उत्कृष्ट- “‘आइकॉन्स ऑफ़ मानव रचना 2023” का अनावरण किया गया। यह पुस्तक मानव रचना अलुम्नाई की 26 परिवर्तनकारी कहानियों का वर्णन करती है। श्री राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मुख्य अतिथि के रूप में पुस्तक का अनावरण डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (MREI); डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी, एमआरईआई; और मानव रचना के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति, छात्र, शिक्षक और सम्मानित पूर्व छात्रों के परिवार की उपस्थिति में किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / 28 मार्च, 2023, फरीदाबाद: मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस 30 और 31 मार्च, 2023 को अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव, ‘रस्यररेक्शन 2K23’ का आयोजन कर रहा है। सांस्कृतिक उत्सव छात्रों को नेटवर्क करने और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगा। यह छात्रों को अपनी अनूठी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा।  

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / तिगांव विधायक राजेश नागर ने आज नये सोसाइटी एक्ट में संशोधनों के बारे में स्थानीय निवासियों से चर्चा की और सुझाव के लिए एक ईमेल आईडी hrrs.act.2012@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर 9643268316 जारी किया। इस मेल और नंबर पर कोई भी व्यक्ति एक्ट में संशोधन सम्बंधित सुझाव भेज सकता है। राजेश नागर ने स्थानीय निवासी सतिंदर दुग्गल को पंद्रह दिन के अंदर सुझावों को एकत्रित कर उन तक पहुँचाने को कहा ताकि वे उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुँचा सकें।  

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद : एसजीएम नगर स्थित स्नेह विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन भी किया गया, जिसमें आंख, स्वास्थ्य जांच, ह्रदय रोग, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, मष्तिष्क रोग आदि जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हेल्थ चैकअप कैंपों की आवश्यता है, ताकि वो लोग जो बड़े अस्पतालों में जाकर अपनी जांच नहीं करा सकते, अपनी जांच करा सकें। अगर नजदीक में कैंप लगते हैं तो लोग निश्चित रूप से ऐसे कैंपों का फायदा उठाते हैं।