टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद के पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सरकारी कॉलेज की नवनियुक्त प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर का युवा आवाज संगठन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। संगठन की ओर से प्रिंसिपल का स्वागत करते हुए सांसे मुहिम के तहत पौधारोपण किया गया। जिसमें कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। संगठन की ओर से नवनियुक्त प्रिंसिपल को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर ने कहा कि नेहरू कॉलेज पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा व कॉलेज के द्वारा समय-समय पर पौधारोपण किए जाएंगे.
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । आपको बता दें कि 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है ।डॉक्टर्स डे पर, मै डॉ. सुरेश अरोड़ा मरीज़ के रिश्तों की बढ़ोतरी और डॉक्टरों के विरुद्ध हिंसा की कमी बारे में अपने विचार आपके साथ साझा करना चाहता हूं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में चिकित्सकों ने दिल्ली निवासी 14 वर्षीय धुरुव के सीने से सफलतापूर्वक विशाल ट्यूमर को निकाल उसके फेफड़ें को क्षतिग्रस्त होने से बचाया। ट्यूमर के निकलने पर मरीज को बहुत राहत मिली।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 28 जून, 2023 | स्मार्ट सिटी में जलभराव और भूजल की कमी की समस्या दूर करने के लिए मानव रचना सेंटर फॉर एडवांस वॉटर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट , मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) की ओर से को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कॉलोनी सेक्टर-16 ए में संचालित शोध परियोजना का लोकार्पण किया गया। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की ओर से वित्त पोषित इस परियोजना को 70.12 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी की जमीन पर तैयार किया गया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 27 जून, 2023 / मानव रचना परिसर स्थित रेडियो मानव रचना एफएम 107.8 की ओर से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए सबसे लंबे लाइव रेडियो शो का आयोजन किया जाएगा। तकरीबन एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत 29 जून यानि गुरुवार को होगी। इस दौरान एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्राधिकृत अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 26 जून, 2023 बर्लिन में आयोजित हुए स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों-2023 के उद्घाटन समारोह में जिले के मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बल्कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जर्मनी के इंडिया हाउस में आयोजित हुए योग कार्यक्रम में भी शिरकत की। जर्मनी में भारत के राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने योग कार्यक्रम में उनका स्वागत किया और उन्हें घर पर भोजन का भी आमंत्रण दिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 26 जून: पृथला विधानसभा के गाँव फ़तेहपुर बिल्लौच में श्रीजा वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा एक माह का ब्यूटी समर कैंप चलाया गया तथा आज इस समर कैंप में भाग लेने वाली बच्चियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पृथला विधानसभा के विधायक नयनपाल रावत मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद 26 जून। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद रजि0 23वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी धूमधाम से करेगी। यह कहना है महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल का।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: इंसानियत जिन्दा है। इसका उदहारण हाल ही में फरीदाबाद में देखने…
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद । जून, 2023 । फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल ने न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के रोगियों को समर्पित भारत का पहला ह्यूमन मोटर कंट्रोल सेंटर शुरू किया है