Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । श्री सत्य साई सेवा संगठन एवं डा.ओ.पी. भल्ला फाउण्डेशन तथा नेत्रम आई फाउण्डेशन द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन जीवन नगर गौंछी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सत्य साई सेवा संगठन से रवि खन्ना, चंचल मदान, न्यू जनसेवा दल से आर.के. गुप्ता, ओमबीर सिंह, डा. तरूण अरोड़ा, एडवोकेट सचिन तंवर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 23 मई : सेक्टर 15 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा जी पाठन प्रतियोगिता में श्री सनातन सीनियर सेकंडरी स्कूल, 1-बी ब्लॉक के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलो ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 1बी ब्लॉक के कुल 117 बच्चों ने भाग लिया और शानदार जीत हासिल की और इसी शानदार जीत के साथ विद्यार्थियों ने कुल 82 पुरस्कार भी प्राप्त किए ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 22 मई। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 94 प्रतिशत अंक हासिल करने पर एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा की पुत्री निशिता पाराशर को उनके निवास पर जाकर आज एनआईटी क्षेत्र के पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने बधाई दी व निशिता का हौंसला अफजाई करते हुए पूरी लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करने को कहा व भगवान से कामना की आने वाले समय में और भी ज्यादा सफलता हासिल करे। श्री भड़ाना ने कहा कि बेटी निशिता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करती है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई)  के खेल निदेशालय और स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट की ओर से परिसर में स्थित क्रिकेट ग्राउंड में “फ्रेंडशिप कप 2023”  का आयोजन हुआ। एमआरईआई कॉरपोरेट क्रिकेट टीम और होटल रेडिसन के बीच खेले गए इस फ्रेंडली मैच में मेजबान टीम ने शानदार जीत हासिल की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एमआरआईआईआरएस के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद और खेल निदेशक सरकार तलवार सहित एफएएचएस के डीन मोअत्तर रजा रिजवी और एचएम की निदेशक रीतिका सिंह ने मैच का उद्घाटन किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। विश्व संवाद केंद्र फरीदाबाद पश्चिम द्वारा आयोजित देवऋषि नारद जयंती कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संपादक एवं प्रसार भारती के वरिष्ठ सलाहकार ज्ञानेंद्र बर्तरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम पत्रकारों को पश्चिमी देशों की चाल को समझना होगा। पश्चिमी देशों के पत्रकारों को पता है कि उन्हें राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए क्या दिखाना है और क्या नहीं दिखाना है, मगर हमें वो फ्री प्रेस का पाठ पढ़ाकर कुछ भी दिखाने के लिए उकसाते हैं।श्री बर्तरिया ने  देवऋषि नारद जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता उपरोक्त विचार व्यक्त किए। 

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद 19 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल में दुनिया में भारत के परचम ऊँचा करने का काम किया । मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से ‘वन अर्थ, वन फॅमिली और वन फ्यूचर’ के सन्देश को पुरे विश्व में पंहुचाया। मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मानता है । मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान के निमित जिला कार्यकारिणी बैठक में बोलते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव ने कहा ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 15 मई, 2023: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज स्थित मंडाला ऑडिटोरियम में अंग्रेजी विभाग व मीडिया अध्ययन और मानविकी संकाय (एफएमईएच) की ओर से तीन दिवसीय वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव “लिट दीया 2023” सम्पन्न हुआ। इस वार्षिक कार्यक्रम के जरिए छात्रों को साहित्य की शैक्षिक, मनोरंजक और कौशल कलाओं से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन एफएमईएच निदेशक व अंग्रेजी विभाग की एचओडी डॉ. शिवानी वशिष्ठ और एफएमईएच डीन डॉ. मैथिली गंजू की देखरेख में हुआ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद।  खेड़ी कलां गांव में लोगों से जोहड़ ओवरफ्लो होने की जानकारी मिलने पर विधायक राजेश नागर ने यहां तुरंत जोहड़ को खाली करवाने और साफ सफाई करवाने के काम की शुरुआत करवाई। इसके बाद यहां जोहड़ की चाहरदीवारी बनाने का काम चालू किया जाएगा।  विधायक को स्थानीय लोगों से जानकारी हुई थी कि उनके गांव का जोहड़ ओवरफ्लो हो रहा है। जिससे गंदा पानी उनके घरों में घुस रहा है और उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें निजात दिलवाई जाए।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / हरियाणा। वीरवार 11 मई 2023 को मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फरीदाबाद में सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच), भारत सरकार द्वारा दिल्ली एनसीआर के छात्रों के लिए सडक़ सुरक्षा डिजिटल जागरूकता अभियान का आयोजन चरण स्पर्श फाउंडेशन के साथ किया गया। 6 अप्रैल से 12 मई 2023 तक इस अभियान का आयोजन किया जायेगा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमेनिटीज, पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से वार्षिक फिल्म फेस्टिवल ‘अवलोकन- द क्रिएटिव काइट्स 2023’ का आयोजन हुआ। सोनी एंड वुडपेकर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम के साथ आयोजित हुए इस समारोह में लघु फिल्म श्रेणी के तहत एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन की फिल्म ‘लिपस्टिक’ और डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन की ‘साह जर्नी ऑफ चाय’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।