Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 11 जुलाई, 2023: रेडियो मानव रचना (आरएमआर) 107.8 एफएम ने अपना 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आरएमआर की ओर से इंटरनेट रेडियो की शुरुआत भी की गई। इस कार्यक्रम के साथ ही रेडियो की ओर से सबसे लंबे नॉन-स्टॉप लाइव रेडियो शो के साथ बनाए गए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की आधिकारिक घोषणा भी की गई। 

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। आज दुनिया भर में भारत की वैक्सीन लगती है लेकिन उसे लगाने के लिए फरीदाबाद की सिरिंज का उपयोग होता है। यह बात भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। तिगांव विधानसभा में आयोजित व्यापारी उद्यमी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। धनखड़ ने उद्यमियों से अपील की कि आप परंपरागत कारोबार से आगे बढि़ए।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है और कांग्रेस का कार्यकर्ता कर्मठ और मेहनती है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कांग्रेस पार्टी वर्ष 2024 में केंद्र व प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थितजनों कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 7 जुलाई, 2023: एचएमडी फाउंडेशन, हिंदुस्तान सीरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड की सीएसआर विंग ने अपनी सीएसआर पहल के तहत अमृता अस्पताल फ़रीदाबाद को iLAB (मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला) दान किया है, ताकि फरीदाबाद और आसपास का क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में उनका समर्थन किया जा सके।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 7 जुलाई, 2023  रेडियो मानव रचना 107.8 एफएम ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनाकर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। रेडियो स्टेशन ने 150 घंटे नॉन स्टॉप लाइव रेडियो टॉक शो का आयोजन कर रिकॉर्ड दर्ज कराया है। इस रिकॉर्ड की घोषणा मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला के प्रेरक संदेश के साथ हुई। उन्होंने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ ये रिकॉर्ड बनाने के लिए टीम के सदस्यों को बधाई दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। मोदी सरनेम मामले को लेकर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा पर रोक लगाने वाली पुर्नविचार याचिका गुजरात हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने से देशभर के कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है। इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेसी नेता सडक़ पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध जाहिर कर रहे है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकउंटैंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा घोषित सीए के परीक्षा परिणाम में औधोगिक नगरी के युवाओ ने शानदार प्रदर्शन किया है I हाउस नंबर 5WH/29, NIT-5, फरीदाबाद निवासी रितिका अरोरा ने 800 में से 479 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है I हाउस नंबर DC-7 वार्ड नंबर 3, पंजाबी महोल्ला, बल्लबगढ़ फरीदाबाद निवासी तान्या रानी ने 800 में से 473 अंक हासिल कर जिले में द्धितीय स्थान हासिल किया है और हाउस नंबर 3D-65 , फरीदाबाद निवासी चेष्टा कालरा ने भी 800 में से 473 अंक हासिल कर जिले में द्धितीय स्थान प्राप्त किया, हाउस नंबर 1022, सेक्टर -8, फरीदाबाद निवासी मयंक शर्मा ने 800 में से 456 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान, हाउस नंबर 68, फर्स्ट फ्लोर, ब्लॉक बी-1, सेक्टर -11, फरीदाबाद निवासी अनिमेष मिश्रा ने 800 में से 450 अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया है I

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद/6 जुलाई 2023: फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के परिसर में स्थित अमृता स्कूल ऑफ़ मेडिसिन, इस साल अगस्त से 150 एमबीबीएस छात्रों के पहले बैच का स्वागत करने के लिए तैयार है। नीट- क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग सत्र वर्तमान में आयोजित किए जा रहे हैं। अमृता स्कूल ऑफ मेडिसिन अमृता विश्व विद्यापीठम का एक हिस्सा है, जिसे एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग में भारत के शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में चिकित्सकों ने 59 वर्षीय हुसेन अशौर करेम के ब्रेन में चिप लगाकर व्हीलचेयर की पीड़ा भरी जिंदगी से राहत दिलाई। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि पार्किंसन बीमारी से ग्रस्त इराकी मरीज व्हीलचेयर पर आया था। हाथ-पैरों में इतना ज्यादा अकडन और कंपन था कि मरीज बिना किसी सहारे के चल नहीं सकता था, ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था, खाना भी नहीं खा सकता था और कपड़े भी नहीं पहन सकता था लेकिन मरीज की याददाश्त ठीक थी। लगभग 4-5 साल से मेडिकल मैनेजमेंट (दवाओं) पर था लेकिन उसे बीमारी से आराम नहीं मिला रहा था। बीमारी एडवांस्ड स्तर पर पहुँच गई थी

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में मानव रचना इंटर फैकल्टी एंड स्टाफ बैडमिंटन व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के 11वें संस्करण का समापन हुआ। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का उद्घाटन मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने किया। इस दौरान एमआरआईएस-14 की कार्यकारी निदेशक श्रीमती दीपिका भल्ला, डीजी, एमआरईआई डॉ. एनसी वाधवा, निदेशक एमआरआईएसआईबी श्रीमती रशिमा, प्रिंसिपल एमआरआईएसआईबी श्रीमती रितु दुबे, रजिस्ट्रार एचआर एमआरईआई ब्रिगेडियर वीके आनंद, डायरेक्टर प्रिंसिपल मानव रचना सेक्टर-14 श्रीमती ममता वाधवा,  खेल निदेशक एमआरईआई श्री सरकार तलवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।