Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुकिर्ती गोयल ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 13 मई  को न्यायिक परिसर सेक्टर-12 में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवादी इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह व समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों का निस्तारण करा सकते हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गेहूं की खरीद के साथ लिफ्टिंग पर बैठक आयोजित की गई।  डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में गेहूं खरीद के साथ  और लिफ्टिंग पर अधिक जोर दें। वहीं बैठक में प्रशासनिक, खरीद, स्टोक एजेंसियों तथा पुलिस अधिकारियों और ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की गई।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । उपायुक्त विक्रम सिंह ने निर्देश दिए कि बरसात से पहले शहर में पानी निकासी की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। सभी इंजीनियरिंग विंग मिलकर एक दूसरे के साथ मिलकर तालमेल करें और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उपायुक्त विक्रम सिंह बुधवार को लघु सचिवालय में एनएचएआई, नगर निगम, एफएमडीए व एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग में निर्देश दे रहे थे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 19 अप्रैल, 2023: अगर एनीमेशन, वीएफएक्स, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, लिबरल आर्ट्स, और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक कोर्स आपकी पहली पसंद हों, बीए व बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्सों में दाखिला लेना चाहते हों या फिर किसी स्पेशलाइजेशन के साथ डिग्री पूरी करना चाहते हों मानव रचना में आपके इन सभी के विकल्प मिलेंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 को लेकर मानव रचना में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल को समाप्त हो रही है। इसके लिए छात्र वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद ,16 अप्रैल:- जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 के प्रधान एवं व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान श्री राजेश भाटिया का 54 वा जन्मदिन बड़ी धूमधाम व जोश के साथ मनाया गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 15 अप्रैल, 2023: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में शनिवार को स्कूल ऑफ लीडरशिप एंड मैनेजमेंट की ओर से एचआर राउंड टेबल के दूसरे संस्करण का आयोजन हुआ। “फ्रॉम द ग्रेट रेजिगनेशन टू द ग्रेट ले ऑफ़ : एंटीडॉट फ़ॉर सर्वाइवल” विषय पर हुए इस कार्यक्रम में देशभर की विख्यात कंपनियों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर की।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के बी.बी.ए. विभाग में 10 अप्रैल 2023 से 16 अप्रैल 2023 तक एक सप्ताह के लिए पी.टी.एम. का आयोजन किया गया। अभिभावकों को प्राध्यापकों से मिलने के लिए दोपहर 1:15 से 2:15 तक का समय दिया गया।  शनिवार के दिन खासतौर पर काफी अभिभावक पी.टी.एम. के लिए आए।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / आज सुबह भी कई अलग-अलग शहरों से दूरदराज से नए विद्यार्थी शामिल हुए आज सुबह सभी विद्यार्थी सुबह उठकर पहले नित्य कर्म से निवृत्त होने के बाद स्नान आदि करने के बाद सूर्य प्राणायाम, सूर्य उपासना योगासन वगैरह किया इसके पश्चात हल्का सुपाच्य भोजन करके सुबह के सत्र में बैठ गए आज सुबह का सत्र अहमदाबाद से आए हुए श्री वासुदेवानंद जी महाराज के सानिध्य में शुरू हुआ

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, । एन एच तीन पुलिया पर दलित समाज द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वीं जयंती महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सर्वप्रथम विजय प्रताप सिंह लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी और डा भीम अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समाज को एक नई दिशा व दशा दी है। उनके जीवन की संघर्ष व सफलता की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जजपा के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के नेतृत्व में जजपा कार्यकर्ताओं ने हार्डवेयर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाटिया ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा गरीबों और जरुरतमंद लोगों की आवाज उठाई थी राजेश भाटिया ने कहा की हमारी जिम्मेदारी बनती है कि देश के सविंधान को बचाने के लिए बाबा साहब की शिक्षाओं का ज़ोर शोर से प्रचार प्रसार किया जाये। श्री भाटिया ने कहा कि बाबा साहेब ने दलितों के खिलाफ किए जा रहे सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया और महिला अधिकारों, दलितों का समर्थन किया। 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर को 29 अगस्त 1947 को संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी अध्यक्षता में 2 साल 11 महीने और 18 दिन के बाद संविधान बनकर तैयार हुआ।बी.आर. अंबेडकर कई प्रतिभाओं के व्यक्ति थे। वे एक राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे।