टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / पुलिस की वर्दी पहन कुछ कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है वर्दी का दुरुपयोग l मानव अधिकार संरक्षण संघ टीम फरीदाबाद जनता की सेवा में 8 वर्षो से कार्यरत टीम के पदाधिकारी जिला महासचिव गिरधारी बघेल को बीते वीरवार समय लगभग 12:30 pm राष्टीय राजमार्ग से फरीदाबाद से वापस अपने कार्यालय जाते हुए बल्लबगढ़ बस अड्डा के सामने रोड पर जाम लगने की स्थिति में अपनी मोटरसाइकिल साइड से निकालते हुए हैंडल साथ में खड़ी एक ऑल्टो कार के साइड मिरर से टच हो गया जिसमे पुलिस वर्दी में एक होम गार्ड बराबर में सीट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी बैठे हो सकता है नशा करके बैठे हो गिरधारी जी को आवाज देकर गाली गलोच, उल्टा सीधा बोलने लगे और कहने लगे की तूने हमारी गाड़ी का शीशा तोड़ा है गिरधारी जी ने बोला की अगर आपकी गाड़ी का शीशा मुझसे टूटा है तो दिखाओ कहा पड़ा है टूटा हुआ यहां तो कुछ दिख नही रहा अगर मुझसे टूटा है
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नरगिस फाखरी कई मायनों में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। जिस पैनकेक के साथ वह खुद को कैरी करती है वह अद्भुत है। यहां पांच बार उन्होंने अपने फैशन फिट के साथ लोगों का ध्यान खींचा है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली/20 फरवरी, 2023: 6 दिन की एक बच्ची, जिसका वजन 1.34 किग्रा था, जन्म से ही पेशाब नहीं कर रही थी। जब बच्ची गर्भ में थी तभी उसने अपने पिता को डेंगू के कारण खो दिया था और उसकी परेशान मां उसे फरीदाबाद के अमृता अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसके गुर्दे की गंभीर क्षति का पता लगाया, जिसे एक्यूट रीनल फेल्योर भी कहा जाता है। बच्चे को बचाने के लिए, उन्होंने एक ऐसी प्रक्रिया करने का फैसला किया जो शायद ही कभी नवजात शिशुओं के लिए की जाती है – डायलिसिस।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला का जन्मदिवस फरीदाबाद में जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के संयोजन में तिकोना पार्क स्थित ब्यापार मंडल फरीदाबाद में धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान जहां जजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों ने केक काटा, वहीं कबूतरों को आसमान में उड़ाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । फरीदाबाद | तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने काम में हो रही देरी पर न केवल अधिकारियों को फटकार लगाई बल्कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों को अपनी विधानसभा में नहीं टिकने देने की भी बात कह दी।
नागर ने अपने भतौला निवास पर बैठक कर बल्लभगढ़ से मंझावली, भतौला से तिगांव व क्षेत्र की अन्य कई सडक़ों का काम पूरा न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर जननायक जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधान राजेश भाटिया ने फरीदाबाद-वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली, 16 फरवरी, 2023: EaseMyTrip.com, भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्लेटफॉर्म्स और देश के पसंदीदा ट्रैवेल पार्टनर्स में से एक, ने गोवा, पुणे और दिल्ली आने वाले अपने ग्राहकों को लेवो स्पालोन के वाउचर्स की पेशकश की है। ग्राहकों को कंपनी से फ्लाइट टिकट बुक कराने पर लेवो स्पालोन में वैध वाउचर्स के साथ ब्यूटी सर्विसेज पर शानदार छूट का रोमांचक अनुभव करने का मौका मिलेगा। इन वाउचर्स का इस्तेमाल कर ग्राहक 1000 रूपये की शानदार छूट पा सकते हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 16 फरवरी : हर वर्ष की भांति इस साल भी लगातार हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की स्टाल 36 वे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में अपनी अगुवाई कर रही है जैसा कि पहले भी बताया गया है कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद पूरे प्रदेश में अपनी गतिविधियों कार्यशाला में कोचिंग क्लास चलाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना पूर्ण सहयोग कर रही है। जानकारी देते हुए बता दे कि परिषद के मुखिया (अध्यक्ष) के रुप में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय, उपाध्यक्ष के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व मानद महासचिव रंजीता मेहता के दिशा निर्देशन और कुशल नेतृत्व में ही स्टॉल नंबर 124 सूरजकुंड मेले में अपनी भागीदारी निभा रही है। स्टॉल पर जब आप भ्रमण करेंगे तो पाएंगे कि बिना प्लास्टिक की हस्त निर्मित वस्तुएं तैयार की गई है। आप हाथ से बने जूट के बैग, कपड़े के थैले, घर के लिए कालीन व चटाई, सोफे व कुर्सी के लिए तकिए, मेज पोस, सुगंधित धूप बत्तियां आदि सामान खरीद सकते हैं। यह सभी सामान प्लास्टिक का उपयोग किए बिना हाथ से निर्मित किया गया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक राजेश नागर ने कहा कि भविष्य बनाने के लिए विद्यार्थी आगे बढ़ें और देश व समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को आपस में बिछुडऩे का थोड़ा दुख जरूर हो रहा है लेकिन ध्यान रहे कि यह बिछुडऩा आपके और समाज के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । यह तस्वीर फरीदाबाद के एनआईटी स्थित रोज़ गार्डन की है जहाँ पर आज फरीदबाद के विभिन्न क्षेत्रों के कईं मेडिकल लैब टेक्निशयन्स एकत्रित हुए. दरअसल आपको बता दें की हाल ही में सीएम फ्लाईंग टीम के द्वारा छापा मारकर एक मेडिकल लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.