टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / 9 सितंबर। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता आम बात बन चुकी है। काम का दबाव, पढ़ाई का तनाव, भविष्य की चिंता या रिश्तों की उलझनें, ये सब मिलकर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि तनाव लंबे समय तक बना रहे तो यह न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। लोग कई बार आत्महत्या तक के कदम उठा लेते हैं।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद: बता दें कि आगामी कुछ दिनों में करवा-चौथ, धनतेरस, दीपावली आदि त्यौहार आने वाले हैं, इस दौरान बाजारों में व्यापक स्तर पर खरीदारी की जाती है, जिससे बाजारों में भीड़ बढ़ती है और यातायात व्यवस्था अनियंत्रित रहती है। जिसके मध्यनजर 9 अक्टूबर को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक निरीक्षक व सभी जोनल अधिकारी (ZO) के साथ गोष्ठी का आयोजन किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / चंडीगढ़, 9 अक्टूबर। हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले को लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद – जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के बीएसडब्ल्यू पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए गांव पाली में संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय ग्रामीण शैक्षिक शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /फरीदाबाद। श्रीराम सोसाइटी ऑफ रियल एजुकेशन, इंटरनेशनल यूनाइटेड एजुकेशनिस्ट फ्रेटरनिटी ट्रस्ट एवं हरियाणा प्रोगेसिव स्कूल कांफ्रेंस के सहयोग से 11 अक्टूबर को फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में “अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर कृष्णा नगर वाल्मीकि मंदिर कमेटी द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अमन गोयल ने शिरकत की और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर तंज कसे। उन्होंने हुड्डा द्वारा लगाए आरोपों पर बोला कि वो खुद की सरकारों की कारगुजारियां भुला नहीं पा रहे हैं। हुड्डा सरकारों में किसानों को कई कई दिन लाइनों में लगना पड़ता था और दलाल किसानों को लूटते थे लेकिन हमारी सरकार में अन्नदाता की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मुख्यमंत्री नायब सैनी के गतिशील नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के नए अध्याय लिख रही है। शहरों से लेकर गांवों तक विकास कार्यों की गूंज सुनाई दे रही है। फरीदाबाद भी इस प्रगति की धारा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में सोमवार को वार्ड नं. 33 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा 73.58 लाख रुपये की लागत से होने वाले कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। एडवोकेट हरीश पाराशर को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी में को-ऑप्टेड मेंबर बनाए जाने के उपलक्ष में सोमवार को फरीदाबाद कोर्ट के साउथ विंग स्थित सीट नंबर 33 पर भव्य स्वागत एवं लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर हरीश पाराशर को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 06 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय ‘अटल कमल भवन’ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण चौधरी (भाखरी)) ने की।