टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 20 जनवरी, 2023: परीक्षा तैयारी सेवाओं में देश भर में अग्रणी, आकाश बायजूस ने एनईईटी, आईआईटी जेईई, ओलंपियाड कोचिंग और फाउंडेशनकोर्सेस की बढ़ती मांग को देखते हुए फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन (एनआईटी) में एक नया क्लासरूम सेंटर खोला है। आकाश बायजूस के राष्ट्रीय नेटवर्क में इस शाखा का जुड़ना मानकीकृत गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रणालियों का उपयोग करके पूरे भारत में छात्रों को सीखने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वर्तमान में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 300+ सेंटर हैं।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 18 जनवरी 2023, फरीदाबाद: मानव रचना न्यूजेन आईईडीसी ने 16 जनवरी 2023 को नेशनल स्टार्ट-अप डे पर जिंग टॉक्स-सीज़न 2 का आयोजन किया। शार्क टैंक इंडिया सीज़न 2 के प्रतियोगी श्री हिमांशु अदलखा, विंस्टन इलेक्ट्रॉनिक्स के संस्थापक, और बिजनेस पार्टनर श्री तनिष्क अदलखा दिन के प्रमुख वक्ता थे; उन्होनें छात्रों के साथ बातचीत की और शार्क टैंक इंडिया के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने अपने रास्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में विस्तार से बताया और शार्क्स- श्री अनुपम मित्तल और सुश्री विनीता सिंह से फंडिंग प्राप्त करने की सफलता तक का अनुभव बताया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 13 जनवरी। श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में हर वर्ष की भांति मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को कम्बल शॉल वह गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम किया गया व कुछ जरूरतमंदों को नगद धनराशि भी उपलब्ध करवाई गई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 13 जनवरी। वल्र्ड रिसर्चर्स समिट.2023 के अंतर्गत रूस की यूनिवर्सिटी ऑफ मकारिया द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट एवं डॉक्टोरल अवार्ड सम्मेलन में वरिष्ठ समाजसेवी एवं महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश गोयल को भी डॉक्टरेट(पीएचडी)उपाधि से सम्मानित किए जाने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने श्री गोयल के सैक्टर-19 स्थित निवास पर जाकर उनका बुक्के देकर, पटका पहनाकर तथा भगवान परशुराम चालीसा देकर स्वागत किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद, 2 जनवरी, 2023, सोमवार: मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने एक सप्ताह तक चलने वाले महामृत्युंजय यज्ञ के साथ नए साल की शुरुआत की | यह मानव रचना की विरासत और परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जिसकी परिकल्पना संस्थापक दूरदर्शी डॉ. ओ.पी. भल्ला ने की थी। यज्ञ हर साल एक नए साल की शुरुआत के लिए आयोजित किया जाता है, और इस बार, यह 27 दिसंबर, 2022 को शुरू किया गया जिसका समापन 2 जनवरी, 2023 को हुआ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद, 27 दिसम्बर। जाट उत्थान समिति फरीदाबाद द्वारा महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन सामुदायिक भवन सैक्टर 37 में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला में शिरकत की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 28 दिसम्बर: कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज के 16वें संस्करण के साथ मानव रचना नए साल की शुरुआत करने के लिए तैयार है। हर साल, दिल्ली-एनसीआर के शीर्ष कॉर्पोरेट्स की क्रिकेट टीमें इस सीरीज में भाग लेती हैं, जिसका उद्देश्य विभिन्न स्थानों में फैले खेल उत्साही कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स के बीच खेल भावना को मज़बूत करना है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद 25 दिसम्बर । मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आठ वर्ष से सुशासन के संकल्प को निभा रही है और इन आठ सालों में सुशासन के कारण हरियाणा में विकास का पहिया तेज गति से घुमा है। पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2022 में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय में प्रदेश ने सुशासन में देशभर में हरियाणा पहले नंबर पर आया है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित कार्यक्रम में कहा ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गांव भतौला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया को सुशासन की राह दिखाने वाले नेता थे। उन्होंने यहां अटलजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यहां मौजूद सैकड़ों लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण सुना। विधायक राजेश नागर ने कहा कि अटलजी को दुनिया में भरपूर सम्मान प्राप्त है। उन्होंने पहली गैर कांग्रेसी सरकार का कार्यकाल पूरा किया और लोगों को बताया कि किस प्रकार सरकारें जनहितैषी कार्य कर सकती हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा की रिपोर्ट / फरीदाबाद / झारखंड के गिरिडीह स्थित सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद जैन समाज के लोग सडक़ों पर उतर आए हैं और आज इसी कड़ी में फरीदाबाद में भी जैन समाज की लगभग एक दर्जन संस्थाओं द्वारा जैन समाज के रोहित जैन व सुशील जैन के नेतृत्व में तमाम संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सरकार के इस निर्णय के खिलाफ शांतिमार्च निकाला और राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गांे की कतारें लगी रहीं और हाथ में बैनर लिए जैन समाज के लोगों ने शिखर जी के तीर्थ को बचाने के लिए अपना विरोध शांतिपूर्वक तरीके से दर्ज करवाया।