टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला का जन्मदिवस फरीदाबाद में जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के संयोजन में तिकोना पार्क स्थित ब्यापार मंडल फरीदाबाद में धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान जहां जजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों ने केक काटा, वहीं कबूतरों को आसमान में उड़ाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । फरीदाबाद | तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने काम में हो रही देरी पर न केवल अधिकारियों को फटकार लगाई बल्कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों को अपनी विधानसभा में नहीं टिकने देने की भी बात कह दी।
नागर ने अपने भतौला निवास पर बैठक कर बल्लभगढ़ से मंझावली, भतौला से तिगांव व क्षेत्र की अन्य कई सडक़ों का काम पूरा न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर जननायक जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधान राजेश भाटिया ने फरीदाबाद-वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली, 16 फरवरी, 2023: EaseMyTrip.com, भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्लेटफॉर्म्स और देश के पसंदीदा ट्रैवेल पार्टनर्स में से एक, ने गोवा, पुणे और दिल्ली आने वाले अपने ग्राहकों को लेवो स्पालोन के वाउचर्स की पेशकश की है। ग्राहकों को कंपनी से फ्लाइट टिकट बुक कराने पर लेवो स्पालोन में वैध वाउचर्स के साथ ब्यूटी सर्विसेज पर शानदार छूट का रोमांचक अनुभव करने का मौका मिलेगा। इन वाउचर्स का इस्तेमाल कर ग्राहक 1000 रूपये की शानदार छूट पा सकते हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 16 फरवरी : हर वर्ष की भांति इस साल भी लगातार हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की स्टाल 36 वे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में अपनी अगुवाई कर रही है जैसा कि पहले भी बताया गया है कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद पूरे प्रदेश में अपनी गतिविधियों कार्यशाला में कोचिंग क्लास चलाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना पूर्ण सहयोग कर रही है। जानकारी देते हुए बता दे कि परिषद के मुखिया (अध्यक्ष) के रुप में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय, उपाध्यक्ष के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व मानद महासचिव रंजीता मेहता के दिशा निर्देशन और कुशल नेतृत्व में ही स्टॉल नंबर 124 सूरजकुंड मेले में अपनी भागीदारी निभा रही है। स्टॉल पर जब आप भ्रमण करेंगे तो पाएंगे कि बिना प्लास्टिक की हस्त निर्मित वस्तुएं तैयार की गई है। आप हाथ से बने जूट के बैग, कपड़े के थैले, घर के लिए कालीन व चटाई, सोफे व कुर्सी के लिए तकिए, मेज पोस, सुगंधित धूप बत्तियां आदि सामान खरीद सकते हैं। यह सभी सामान प्लास्टिक का उपयोग किए बिना हाथ से निर्मित किया गया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक राजेश नागर ने कहा कि भविष्य बनाने के लिए विद्यार्थी आगे बढ़ें और देश व समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को आपस में बिछुडऩे का थोड़ा दुख जरूर हो रहा है लेकिन ध्यान रहे कि यह बिछुडऩा आपके और समाज के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । यह तस्वीर फरीदाबाद के एनआईटी स्थित रोज़ गार्डन की है जहाँ पर आज फरीदबाद के विभिन्न क्षेत्रों के कईं मेडिकल लैब टेक्निशयन्स एकत्रित हुए. दरअसल आपको बता दें की हाल ही में सीएम फ्लाईंग टीम के द्वारा छापा मारकर एक मेडिकल लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरवरी 10, 2023, फरीदाबाद: ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग, FET, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज द्वारा इलेक्ट्रिक वन और WUElev8 के सहयोग से दुनिया का सबसे बड़ा 22 घंटे का EV हैकथॉन (ग्रीन इंडिया हैकथॉन) आयोजित किया गया। हैकथॉन पूरे भारत में चार केंद्रों, यानी मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिसर्च एंड स्टडीज (उत्तर), एमआईटी पुणे (पश्चिम), एचआईटीएस चेन्नई (दक्षिण), और आईआईटी गुवाहाटी (पूर्व) में आयोजित किया गया था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरवरी 7, 2023, फरीदाबाद: डिपार्टमेंट ऑफ़ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, एफईटी, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के छात्रों की टीम ने ईवी कौशल विकास कार्यक्रम प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। निखिल सिंह, गौरांग तोमर, आयुष सादिजा, शुभम ठाकुर, गौरव सक्सेना और फैकल्टी सलाहकार डॉ देवेंद्र वशिष्ठ को एक भव्य समारोह में “इलेक्ट्रिक वाहन के पावरट्रेन डिजाइन” पर उनके अभिनव कार्य के लिए इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) सेंटर 2, IMT मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा में सम्मानित किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव विधायक राजेश नागर के जन्मदिवस ( छह फ़रवरी ) पर उनके भतौला निवास पर लोगों का तांता लगा रहा। उन्हें बधाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जिन्होंने नागर को फूलमालाओं, बुके और केक देकर शुभकामनाएं दीं।