Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। 74वें गणतंत्र दिवस पर जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने जगह-जगह तिरंगा फहराया और लोगों को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं दी। जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने पहले आशियाना फ्लैट्स सैक्टर-56 में झंडा लहराया और लोगों को इस ऐतिहासिक दिन की बधाई दी। इस दौरान राजेश भाटिया ने कहा कि आज का दिन हर देशवासी के लिए खास है क्योंकि आजादी के बाद आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लिखा गया था। उन्होंने कहा कि आजादी हमारी धरोहर है क्योंकि इसे दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों आहुति दी है, इसलिए हम सभी दायित्व बनता है कि हम इस आजादी रूपी धरोहर की रक्षा करें और देश में सौहार्दपूर्ण वातवरण कायम रखें। इस दौरान श्री भाटिया के साथ अब्दुल सत्तार, राकेश गर्ग, लतीफ कुरेशी, प्रदीप दायमा, सीमा सितोरिया, बॉबी सितोरिया, कुनाल वर्मा, कृष्णा देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर हाफिज रमजान, अरशद अहमद, अनीश अहमद, इमरत खान ने जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया का स्वागत किया । इसके अलावा सेक्टर-56 रेजिडेंट वेलफेयर एसो. फरीदाबाद के अध्यक्ष प्रदीप दायमा के कार्यालय पर भी जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने झंडा फहराया। इस दौरान रत्न नेगी, संजय चोकर, हरिओम गुप्ता, राजू, सोनू ने जिला अध्यक्ष श्री भाटिया का स्वागत किया ।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । दरअसल आज फरीदाबाद निगम प्रशासन पुलिस बल के साथ तीन जेसीबी मशीने लेकर एनआईटी फरीदाबाद के 2 -3  चौक के पास स्थित शनि देव् मंदिर को तोड़ने के लिए निकला था।  लेकिन जैसे ही नगर निगम की जीसीबी मशीने व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तो स्थानीय लोग इकठ्ठा हो गए और मंदिर को तोड़ने का विरोध कर दिया। 

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । यह तस्वीर NIT फरीदाबाद के नंगला पार्ट वन के उन दोनों मकानों की है जहाँ पर बीती रात को अज्ञात चोरों ने मकान मालिकों की अनुपस्थिति में ताला तोड़कर घर में घुस गए और दोनों घरों से ज्वेलरी व नगदी चोरी करके फरार हो गए।  दरअसल नंगला पार्टी वन के मकान नंबर 261  और –7586  में रहने वाला परिवार अपने घरो में नहीं थे और किसी काम से घर बाहर थे इसी बता का चोरो ने बीती रात को फायदा उठाया।  मकान नंबर 261 के पीड़ित मालिक ने बताया की वह कमेटी चलता है

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । देश की उन्नति के लिए आयकर करदाताओं की समस्याओं का कर दाता व कर सलाहकारों के साथ मिलकर करेंगे समाधान। उक्त विचार शनिवार को फरीदाबाद नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट में फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक डायरी के विमोचन के अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त श्री आनद कुमार केडिया ने व्यक्त किये। श्री केडिया ने इनकम टैक्स की फेसलेस प्रक्रिया के बारे में भी आश्वस्त किया कि करदाताओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इससे पूर्व दिल्ली से आये वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सीए बिमल जैन ने जीएसटी एक्ट के तहत सर्च, सीजर,व गिरफ़्तारी से सम्बंधित प्रावधानों पर विस्तार से अपने विचार रखे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। कडक़ड़ाती ठंड में लावारिस अवस्था में जिंदगी और मौत से जूझ रहे एक गरीब व्यक्ति को ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राईम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन एनजीओ और फरीदाबाद पुलिस प्रशासन ने मिलकर अस्पताल पहुंचाकर पुण्य का कार्य किया है। उक्त व्यक्ति कई दिनों से एन.एच.-5 स्थित बगगा काम्पलैक्स के बाहर पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना जब ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राईम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन  एनजीओ की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती राधिका बहल को लगी तो उन्होंने उक्त व्यक्ति को देखा तो वह बहुत ही कमजोर और बीमार नजर आया, जिस पर उन्होंने बिना किसी देरी के तुरंत इसकी जानकारी एनआईटी नंबर पांच पुलिस को दी, जिस पर हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल नरेश कुमार ने एम्बुलेंस को बुलवाया और उक्त व्यक्ति को बादशाह खान अस्पताल पहुंचा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम विजय बताया है और वह चार दिनों से लावारिस अवस्था में था।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । ओल्ड फरीदाबाद थाने के अंतर्गत एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमे एक…

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार: बिज़नेस वर्ल्ड एजुकेशन द्वारा हाल ही में आयोजित फ्यूचर ऑफ मैनेजमेंट एजुकेशन कॉन्क्लेव 2023 में मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को ‘बेस्ट यूज ऑफ डिजिटल टेक्नोलॉजी’ अवॉर्ड दिया गया। यह पुरस्कार शिक्षा देने और मानव रचना कॉलेज और स्कूल परिसर को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए उन्नत और स्मार्ट प्रौद्योगिकी के उपयोग का प्रमाण है। यह पुरस्कार मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद ने प्राप्त किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 20 जनवरी, 2023: परीक्षा तैयारी सेवाओं में देश भर में अग्रणी, आकाश बायजूस ने एनईईटी, आईआईटी जेईई, ओलंपियाड कोचिंग और फाउंडेशनकोर्सेस की बढ़ती मांग को देखते हुए फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन (एनआईटी) में एक नया क्लासरूम सेंटर खोला है। आकाश बायजूस के राष्ट्रीय नेटवर्क में इस शाखा का जुड़ना मानकीकृत गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रणालियों का उपयोग करके पूरे भारत में छात्रों को सीखने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वर्तमान में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 300+ सेंटर हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 18 जनवरी 2023, फरीदाबाद: मानव रचना न्यूजेन आईईडीसी ने 16 जनवरी 2023 को नेशनल स्टार्ट-अप डे पर जिंग टॉक्स-सीज़न 2 का आयोजन किया। शार्क टैंक इंडिया सीज़न 2 के प्रतियोगी श्री हिमांशु अदलखा, विंस्टन इलेक्ट्रॉनिक्स के संस्थापक, और बिजनेस पार्टनर श्री तनिष्क अदलखा दिन के प्रमुख वक्ता थे; उन्होनें छात्रों के साथ बातचीत की और शार्क टैंक इंडिया के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने अपने रास्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में विस्तार से बताया और शार्क्स- श्री अनुपम मित्तल और सुश्री विनीता सिंह से फंडिंग प्राप्त करने की सफलता तक का अनुभव बताया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 13 जनवरी। श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में हर वर्ष की भांति मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को कम्बल शॉल वह गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम किया गया व कुछ जरूरतमंदों को नगद धनराशि भी उपलब्ध करवाई गई।