Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा ।  फरीदाबाद,  दिसंबर: मानव रचना विश्वविद्यालय की ओर से 2021 बैच पास आउट करने वाले 530 छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। सातवें दीक्षांत समारोह में भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने बतौर मुख्य अतिथि और भारी उद्योग एवं विद्युत राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौ विशिष्ट अतिथि हिस्सा लिया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 16 दिसंबर: इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट विभाग और प्रौद्योगिकी संकाय, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज द्वारा पांच दिवसीय रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर अटल ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग और विभिन्न संस्थानों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने एआईसीटीई पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया। इस दौरान कई IIT, NIT और उद्योग के प्रख्यात वक्ताओं ने अपनी विशेषज्ञता साझा की। प्रतिभागियों के ज्ञान को बढ़ाने और विषय की बेहतर समझ रखने के लिए रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डिजाइन और मॉडलिंग में व्यावहारिक सत्रों को भी शामिल किया गया है।  इस दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मन साफ करने, तनाव कम करने और चिंता को दूर करने के लिए सहजयोग का एक सत्र भी आयोजित किया गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । जैसा कि संभावनाएं जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर रहा है । फरीदाबाद आई एम ए स्वास्थ्य विभाग के साथ शुरू से ही कंधे से कंधा मिलाकर से ही काम करता आ रहा है। पाली के सीएचसी में भी ऑक्सीजन पाइपिंग और ऑक्सीजन पॉइंट्स का काम आई एम ए के सहयोग से ही कराया गया है । इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही किया जाएगा।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि शरीर में रोग से घबराएं नहीं बल्कि शरीर एम्युनिटी पावर बढाए। ताकि रोग अपने आप शरीर से बाहर चला जाए।    एडीसी सतबीर मान आज वीरवार को राजस्थान भवन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा टीबी के मरीजों को प्रोटीन डाइट डिस्ट्रीब्यूशन का कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव में वर्षों से उपेक्षित पड़ी सडक़ बनाने का काम आज शुरू हो गया। विधायक राजेश नागर ने तिगांव से नीमका तक जाने वाली सडक़ का निर्माण कार्य आज शुरू करवाया। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्ग से नारियल फुड़वाया गया। सडक़ के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 8 दिसंबर। स्वच्छता ही बेहतर स्वास्थ्य का आधार है इसे बनाए रखने के लिये सभी को एकजुट होकर गंभीर प्रयास करने चाहिए। यह विचार ऊर्जा एवं भारी उद्योग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज नगर निगम के सभागार कक्ष में सफाई कर्मचारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने स्वच्छता को एक मुहिम के तौर पर शुरू किया है। 

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 8 दिसंबर। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी फरीदाबाद, जगबीर सिंह ने बताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 17 व 18.12.2021 को खेल परिसर सैक्टर-12 फरीदाबाद में किया जा रहा है। इस उत्सव में 15 से 29 वर्ष तक के सभी सरकारी/गैर सरकारी/शिक्षण संस्थाओं के छात्र एवं कोई भी युवक/युवती भाग ले सकते है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 08 दिसंबर। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने आज बुधवार को कार फ्री डे पर लघु सचिवालय सेक्टर 12 से सेक्टर 15 तक रैड लाइट तक के क्षेत्र को साइकिल ट्रैक घोषित किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक बुधवार को कार फ्री डे मनाया जा रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा ।  फरीदाबाद, 8 दिसंबर: पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो, शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ (एमआईसी) और एआईसीटीई एक हैकथॉन “मंथन 2021” का आयोजन कर रहे हैं, जो कि सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के लिए नवीन अवधारणाओं और प्रौद्योगिकी समाधानों की पहचान करने के लिए एक अनूठी राष्ट्रीय पहल है। यह बड़े गर्व की बात है

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद की प्रमुख समाजसेवी संस्था सेव फरीदाबाद ने नहरपार(ग्रेटर फरीदाबाद ) की  ग्रुप हाउसिंग में वर्षो से चली आ रही बिल्डर द्वारा बिजली सम्बन्धित धांधलेबाज़ी को उजागर किया। एक पत्रकार वार्ता करके संस्था के अध्यक्ष पारस भरद्वाज ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद के सबसे बड़े कोलोनाइज़र बीपीटीपी ने जनता की गाढ़ी कमाई के तकरीबन 200 करोड़ रूपए अपने निजी कोष में दबा रखे हैं।