Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद : पृथला के गांव प्याला में पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर जिला की मिटिंग रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला-प्रधान श्री राजेश भाटिया जी द्वारा की गई।  मीटिंग में मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर,  सुमित राणा, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर तेवतिया ,पृथला हल्का अध्यक्ष जग्गी मेंबर, तेजपाल डागर, अरविन्द भारद्धाज व् हल्का रोहतक सदस्यता अभियान के प्रभारी एडवोकेट मानिक मोहन शर्मा जी साथ में मौजूद रहे |

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा प्रगति रैली फरीदाबाद के विकास के विकास की रैली है। वह प्रगति रैली की जानकारी देने के लिए यहां सेक्टर 82 में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। वार्ता में रैली के संयोजक तिगांव के विधायक राजेश नागर भी मौजूद रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 25 मार्च 2022: शुक्रवार को जाने माने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता राहुल देव फरीदाबाद में एक कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की l भारत की अग्रणी फर्नीचर कंपनी रॉयलोक ने आज फरीदाबाद में अपना पहला स्टोर एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास लॉन्च किया। अपनी सोफा, रेक्लाइनर्स, डाइनिंग, एक्सक्लूसिव मैट्रेस्सेस, बेड, कुशन, ऑफिस और आउटडोर फ़र्नीचर की एक पूरी श्रृंखला के साथ रॉयलोक भारतीय बाज़ार में फ़र्नीचर का एक प्रमुख रिटेल ब्रांड है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 24 मार्च। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा महाराजा अग्रेसन भवन सैक्टर-19 के विशाल प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास महंत श्री राधेश्याम व्यास जी महाराज ने कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में सद्गुरू क्यों व कैसे हो, शिष्य धर्म कर्म क्या है, गृहस्थ में ग्रह मंदिर कहां कैसे स्थापित करें।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद, 23 मार्च, 2022: ‘विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस’ (World Oral Health Day) हर साल 20 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है। 2022 ‘विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस’ के अभियान ‘अपनी खुशी और भलाई के लिए अपने मुंह पर गर्व करें’ की भावना को चिह्नित करने के लिए, जो की मौखिक रोगों के बोझ को दूर करने के लिए एक क्रॉस-सेक्टरल प्रतिक्रिया की वकालत करता है, मानव रचना डेंटल कॉलेज ने वंछित क्षेत्रों के विभिन्न वर्गों के जागरूकता और संवेदीकरण के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद:- मार्च के अंत तक में गर्मी का आलम कुछ ऐसा है कि मानो यह महीना मार्च का नही बल्कि मई और जून का होआज दिनाक 22 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव जी के शहीदी दिवस( 23 मार्च ) के उपलक्ष में खेल परिसर सेक्टर 12 फरीदाबाद में वृक्षारोपण किया गया। शहीदों की याद में त्रिवेणी (बड़,पीपल,नीम) के पौधे लगाए गए। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर श्री गिर्राज सिंह, जिला खेल अधिकारी श्रीमती अनिता भाटिया तथा जिला युवा समन्यवक अधिकारी श्रीमती सुनीता वाईसीओ तथा युवा आगाज से जसवंत पवार, सुनील सैनी मौजूद रहे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । सूरजकुंड (फरीदाबाद), 21 मार्च। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में पहुंचने वाले दर्शकों का पारंपरिक वेशभूषा में कलाकार परम्परागत वाद्य यंत्रों की सुरीली धुनों से स्वागत कर रहे हैं, वहीं बच्चे, युवा व बुजुर्ग भी ढोल-नगाडों की थाप व बीन सारंगी बैगपाइपर की धुनों पर स्वंय को थिरकने से रोक नहीं पर रहे हैं। युवा पीढ़ी में भी प्राचीन समृद्ध संस्कृति के प्रति अपार प्रेम नजर आ रहा है तथा इन सांस्कृतिक टीमों की धुनों पर युवाओं के पैर थिरकने लगते हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । सूरजकुंड (फरीदाबाद) 35वें अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में जिला जेल की स्टॉल नंबर-787 पर लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। जिला जेल की स्टॉल पर बंदियों द्वारा बनाई गई दिवार घडी, मिरर, पेंटिंग, झूला, मंदिर, जूट बैग, ग्रीटिंग कार्ड, पत्थर कुंडल, चरखा, ऐश-ट्रे, रिमोर्ट स्टैंड, पैन स्टैंड, शीशा फ्रेम, निवार बेल्ट, फाइल कवर, पर्स, चाबी स्टैंड, फोन स्ट्रेरी, गणेश प्रतिमा, महिला स्टैचू, कुर्सी, मूढा सहित अनेक चीजें लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।  शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होली मिलन समारोह के कार्यक्रम विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित किए गए थे । इसी कड़ी में सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए एसोसिएशन व रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा भी होली मिलन समारोह का कार्यक्रम, पुलिस चौकी के सामने वाले बड़े पार्क में आयोजित किया। उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने भी शिरकत की ओर लोगो को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 19 मार्च। हमें क्या खेलना आता है, हम तो वैसे ही मोहरे बदल रहे हैं। शायद खेलना तुम भी नहीं जानते और हमारी फोटो खींच रहे हो। सूरजकुंड की धरती पर हर्षोल्लास और ढोल बाजे की थाप पर शुरू हुए 35वें अंतर्राष्टï्रीय सूरजकुंड मेले का अवलोकन करते हुए हरियाणा के राज्यपाल श्री  बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल उज्बेकिस्तान की स्टाल पर शतरंतज खेल रहे थे तो सीएम साहब मजाक में ये शब्द कहे। महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी गेट दंतेश्वरी द्वार पर फीता काटकर मेले का आगाज किया। चार अप्रैल तक जारी रहने वाले इस मेले में इस बार स्टेट थीम बनाए गए जम्मू-कश्मीर व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सहयोगी देश उज्बेकिस्तान की मेले में विशेष भागेदारी रहेगी।