टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद | फरीदाबाद, 28 अप्रैल – जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन-2022 शुरू हो गया। सम्मेलन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी, समाचार पत्र प्रदर्शनी, लघु फिल्म और प्रमुख हस्तियों के आमंत्रित व्याख्यान जैसी गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। यह आयोजन हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रायोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 500 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 28 अप्रैल। प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर शहर की कॉलोनियों में सड़कों की हालत का जायजा लिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद, 28 अप्रैल। प्याली-हार्डवेयर सडक़ निर्माण के एक साल में भी पूरा न होने पर आज अनशनकारी बाबा राम केवल ने प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा के भाई पं. टिपरचंद शर्मा व नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव से उनके कैम्प कार्यालय में मुलाकात।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद | फरीदाबाद, 27 अप्रैल। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने आज बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से मिलकर कच्ची कॉलोनियों में भी बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग की है। उन्होंने तिगांव विधानसभा क्षेत्र की अन्य बिजली संबंधी मांगों एवं समस्याओं को उनके समक्ष रखकर राहत की मांग की। विधायक राजेश नागर ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को बताया कि फरीदाबाद में कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले आम जन को नीतिगत फैसले के कारण नया बिजली कनेक्शन नहीं दिया रहा है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद | तिगांव के विधायक राजेश नागर ने एनएचएआई द्वारा बायपास रोड मुंबई बडौदा कॉरिडोर में मोहना रोड चंदावली पर कोई कट न देने और मौजूदा पुराने पुल को भी बंद करने के खिलाफ सीएम मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपा। उनके साथ पूर्व विधायक आनंद शर्मा के पुत्र हेमंत शर्मा भी मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा |डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के विज्ञान विभाग द्वारा दिनाक 25 अप्रैल 2022 को हरियाणा राज्य के विज्ञान, नवाचार (Innovation) और प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से “अनुसंधान योजना और वैज्ञानिक लेखन “विषय को लेकर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया | इस संघोष्ठी के मुख्य अतिथि व् वक्ता जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद के कुलपति, प्रोफेसर एस० के० तोमर, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के विधि विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर देवेंद्र सिंह तथा डी.ए.वी. प्रबंधकर्तृ समिति नई दिल्ली के कोषाध्यक्ष डॉ. डी० वी० सेठी जी रहे । इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में शोध के क्षेत्र में साइंटिफिक टेम्परामेंट व् शोध लेखन शैली का विकास करना रहा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद, सोमवार, 25 अप्रैल, 2022: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ और आईसीएआर-भारतीय बाजरा अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), हैदराबाद ने अनुसंधान और अकादमिक साझेदारी के माध्यम से बाजरा को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ ( ब्रेकिंग फरीदाबाद – रिपोर्ट अजय वर्मा ) तस्वीर में रोते हुए दिखाई दे रहे यह व्यक्ति मृतक ( कैदी ) गोल्डी के पिता हैं। जो आज सेक्टर 16 के मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्हें पता चला की उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की उनका बेटा गोल्डी पिछले करीब आठ महीनो से नीमका जेल में एक लड़ाई झगडे के मामले में जेल में सजा काट रहा था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद, शनिवार, 23 अप्रैल, 2022: ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’ पृथ्वी दिवस 2022 का विषय है जो सभी को सस्टेनेबल प्रथाओं की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। पृथ्वी दिवस सभी के लिए एक अनुस्मारक है कि “हमारा इकोसिस्टम जितना स्वस्थ होगा, हमारा ग्रह और उसके लोग उतने ही स्वस्थ होंगे”।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा | फरीदाबाद, 14 अप्रैल, 2022: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (नेशनल होस्ट यूनिवर्सिटी) और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि इस वर्ष राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद (एनईवाईपी 2022) के पुरस्कार और समापन सत्र की संसद भवन में मेज़बानी करेंगे। इस वर्ष भारत भर के 156+ विश्वविद्यालयों के 3000 से अधिक छात्र इसमें भाग ले रहे हैं।