Browsing: FARIDABAD

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21 जून। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर महासचिव हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ श्रीमती रंजीता मेहता मानद के निर्देशानुसार एवं जिला बाल कल्याण परिषद फरीदाबाद उपायुक्त कम अध्यक्ष जितेंद्र यादव के कुशल नेतृत्व में परिषद द्वारा आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21 जून ()। विजन फॉर फरीदाबाद मिशन के संस्थापक एवं मानवाधिकार और सामाजिक न्याय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमान्शु सेठी द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 52 सप्ताह-52 भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन तत्कालेश्वर मंदिर के समीप चौराहे पर किया गया। इस अवसर पर पुलाव व ठण्डे पानी की छबील लगाई गई।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नवोदय सरस्वती स्कूल” में हरियाणा कला परिषद् के द्वारा 25 मई से 8 जून तक नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है जिसमे नाटक “महारानी लक्ष्मीबाई” तैयार कराया जा रहा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। मंगलवार की रात्रि नंगला रोड अग्रवाल स्कूल के समीप बाबा मोहन राम समिति द्वारा एक विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस जागरण में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों एवं संगीतकारों चंद्रपाल तंवर, नितिन श्याम (दिवाना), ज्ञानेंद्र सरदाना, बेबी उजाला, सोनू कोहली आदि ने अपने मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । तीन नंबर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उड़ान नाम से फैशन शो और कन्वोकेशन का आयोजन किया गया। जिसमे रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली के डीजी श्री अनूप मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में पहुचें। जिनका स्वागत क्लब के सदस्यों द्वारा बुके देकर किया गया।  वही दीक्षांत समारोह के दौरान आयोजित फैशन शो में महिला प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और महिलाओं और युवतियों के द्वारा खुद डिजाइन किये गए ड्रेस को रैम्प पर वॉक करके प्रदर्शित किया।  क्लब के द्वारा सभी महिला प्रतिभागियों को उपहार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद, मई, 2022, शुक्रवार: मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल – सेक्टर 14, फरीदाबाद ने 20 मई, 2022 को मुख्य अतिथि श्री विकास कुमार अरोड़ा – पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद तथा श्री अमित गुलिया – एचसीएस; डॉ अमित भल्ला – उपाध्यक्ष, MREI; श्री सरकार तलवार – खेल निदेशक, MREI और श्री संजय सपरा, महासचिव – एफडीबीए की उपस्थिति में संसद खेल महोत्सव के लिए बैडमिंटन खेलों के उद्घाटन की मेजबानी की। 

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद सेक्टर 15 महाराणा प्रताप पार्क / विधायक आपके द्वार मुहीम के तहत फरीदाबाद विधान सभा से भाजपा के विधायक नरेंद्र गुप्ता सेक्टर 15 के महाराणा प्रताप पार्क पहुँचे। इस मौके पर उन्होंने पार्क के हालातों का जायजा लिया और पाया की यह पार्क बदहाली के आँसू बहा रहा है। 

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 8 मई (ब्यूरो):  पर्यावरण को बचाने और चिलचिलाती गर्मी में पक्षियों के लिए दाना पानी उपलब्ध करवाने की मुहिम शुरू करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज पंछी प्रोजैक्ट केे तहत पक्षियों के लिए दाना पानी उपलब्ध करवाने के लिए मिट्टी के पॉट व दाने के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर कई एनजीओ और धार्मिक सामाजिक संगठनों के लोगों के अलावा महिला संगठनों की प्रतिनिधियों व आम लोगों ने हिस्सा लिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की इस मुहिम की जमकर तारीफ की और संकल्प लिया कि पर्यावरण को बचाने और पक्षियों के लिए दाना पानी उपलब्ध करवाने को लेकर वह अपना पूरा सहयोग देंगे।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा |फरीदाबाद,1 मई। गुर्जर भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद में गुर्जर समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर समन्वय समिति के अध्यक्ष चौधरी अंतराम तंवर ने की। वहीं इस मौके पर गुर्जर सभा हरियाणा के अध्यक्ष सी.बी. रावल, चौधरी ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली, रामफूल सिंह भाटी, चौ. रणबीर सिंह चंदीला, तिलकराज बैंसला, ज्ञानचंद भड़ाना, एडवोकेट प्रकाश वीर नागर विशेष रूप से उपस्थित थे। आए हुए सभी अतिथियों का एडवोकेट राजकुमार ने स्वागत किया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद, 2 मई, 2022 – स्कूल ऑफ लॉ, मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद ने 28 से 29 अप्रैल 2022 तक लॉ एंड टेक्नोलॉजी विषय पर अपनी पहली वार्षिक राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। मानव रचना विश्वविद्यालय में मूट कोर्ट कमिटी द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) आई.के. भट और प्रो-वाइस चांसलर, प्रोफेसर (डॉ.) डी एस सेंगर द्वारा किया गया।