टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद,जुलाई । समाजसेवी संस्था मानव जनहित एकता परिषद द्वारा चेतना वेलफेयर सोसायटी में दिव्यांग बच्चों के लिए स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजक सचिन तंवर ने इस अवसर पर 102 बच्चों को स्टेशनरी वितरित की।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / खेल में कुशल छात्रों और उपलब्धि हासिल करने वालों को उनकी पसंद के पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने का अवसर देने की पहल में; मानव रचना ने 30 जुलाई, 2022 को एडमिशन एक्सपो की घोषणा की है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स, मानव रचना यूनिवर्सिटी ने इंस्टिट्यूट ऑफ एनालिटिक्स (IoA) के सहयोग से डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स के लिए यूके स्थित एक पेशेवर निकाय, इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (ISDC) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद 25 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल कमल,सेक्टर 15 पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ,भाजपा,फरीदाबाद की जिला, मंडल और प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 25 जुलाई। सोमवार को पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 1 बी ब्लॉक में दिवंगत स्वयंसेवकों के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि सभा रखी गई। पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान अशोक अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की सर्वप्रथम श्री हनुमान जी के सुदंर कांड का पाठ रखा गया, तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत स्वयंसेवको साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को इस वज्राघात को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद,16 जुलाई। डीसी जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश पर सीईओ जिला परिषद सतेन्द्र दुहन के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में गाँव जवां में मेरी फसल मेरा ब्यौरा, मेरा पानी मेरी विरासत, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना व विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत करवाने व जागरूक करने के लिए एक बागवानी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप की अध्यक्षता जिला बागवानी अधिकारी डॉक्टर रमेश कुमार ने की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 15 जुलाई । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का माध्यम बनें। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्य पर भी अपना ध्यान फोकस करने को कहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र के उद्घाटन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद,जुलाई : केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री. धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2022 का सातवां संस्करण जारी किया। 11 श्रेणियों के लिए एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2022 की घोषणा की गई है। इसमें समग्र, विश्वविद्यालय, प्रबंधन, कॉलेज, फार्मेसी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, वास्तुकला, एआरआईआईए (नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग), कानून और अनुसंधान संस्थान शामिल हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 15 जुलाई। फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत द्वारा विश्व में किये जा रहे कार्यो की कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि अब पूरी दुनिया की नजर भारत पर टिकी है। विश्व में पर्यावरण को लेकर जो चिंताएं हैं भारत उनका निराकरण करने के लिए अग्रणी भूमिका में कार्य कर रहा है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । एसआरएस स्कूल में ग्रीष्मावकाश गृहकार्य की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लाइफ कोच अरुणा सिंह थीं। उन्होंने बच्चों के किए गए कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया।