Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » डीसी की अपील-जल शक्ति अभियान के तहत जिलावासी करें वर्षा जल का संचय

डीसी की अपील-जल शक्ति अभियान के तहत जिलावासी करें वर्षा जल का संचय

Ajay vermaBy Ajay verma31/07/2022No Comments3 Mins Read
DC Jitendra Yadav
डीसी जितेन्द्र यादव।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /फरीदाबाद जुलाई। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत जिला में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन ने जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है। केंद्र व राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए चिंतनशील हैं और इस दिशा में वर्षा के जल सहित जल संरक्षण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। डीसी जितेन्द्र यादव ने जिला के आमजन से अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के साथ ही आम जनमानस का भी यह दायित्व बनता है, कि वह जल संरक्षण की दिशा में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि ‘कैच द रेन, वेयर इट फॉल्स, वैन इट फॉलस थीम के साथ सरकार कदम उठा रही है। वर्षा जल संचयन समय के साथ बेहद जरूरी है।

डीसी जितेन्द्र यादव ने जनहित में कहा कि वर्षा का मौसम है और इस वर्षा जल को संचय करते हुए हमें इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको चाहिए कि हम भी जल संरक्षण में भागीदार बनाते हुए सरकार का पूरा सहयोग करें और आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाएं।

डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला में सभी विभागों अपनी आईईसी गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाएं ताकि लोगों को जल संचयन के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके।

डीसी ने आगे कहा कि जल की एक-एक बूंद अमूल्य है, इसे व्यर्थ न जाने दें। जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पानी की बचत व संग्रह करना है। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का संग्रह करना है ताकि जमीन का जल स्तर ऊंचा उठ सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैच द रेन जल शक्ति अभियान की शुरुआत की है और हम सबको इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देना होगा एवं पानी की एक-एक बूंद का संचय करना होगा।

डीसी ने जिला वासियों से अपील की है कि वे अपने परिजन, मित्रों और आस-पड़ोस के लोगों को भी जल के विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ न बहाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण, जल संरक्षण और भविष्य को सुरक्षित रखना है। बरसात के मौसम में जल संरक्षण कर व पौधारोपण का कार्य कर हम इस अभियान को सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जल स्तर ऊंचा होगा तथा वर्तमान व आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा।

collect rain water DC Jitendra Yadav faridabad news google news haryana news India News Jal Shakti Abhiyan Latest News online news TODAY EXPRESS NEWS worlds best news जल शक्ति अभियान डीसी जितेन्द्र यादव। वर्षा जल का संचय
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.