टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 8 मई (ब्यूरो): पर्यावरण को बचाने और चिलचिलाती गर्मी में पक्षियों के लिए दाना पानी उपलब्ध करवाने की मुहिम शुरू करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज पंछी प्रोजैक्ट केे तहत पक्षियों के लिए दाना पानी उपलब्ध करवाने के लिए मिट्टी के पॉट व दाने के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर कई एनजीओ और धार्मिक सामाजिक संगठनों के लोगों के अलावा महिला संगठनों की प्रतिनिधियों व आम लोगों ने हिस्सा लिया और पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की इस मुहिम की जमकर तारीफ की और संकल्प लिया कि पर्यावरण को बचाने और पक्षियों के लिए दाना पानी उपलब्ध करवाने को लेकर वह अपना पूरा सहयोग देंगे।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा |फरीदाबाद,1 मई। गुर्जर भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद में गुर्जर समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर समन्वय समिति के अध्यक्ष चौधरी अंतराम तंवर ने की। वहीं इस मौके पर गुर्जर सभा हरियाणा के अध्यक्ष सी.बी. रावल, चौधरी ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली, रामफूल सिंह भाटी, चौ. रणबीर सिंह चंदीला, तिलकराज बैंसला, ज्ञानचंद भड़ाना, एडवोकेट प्रकाश वीर नागर विशेष रूप से उपस्थित थे। आए हुए सभी अतिथियों का एडवोकेट राजकुमार ने स्वागत किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद, 2 मई, 2022 – स्कूल ऑफ लॉ, मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद ने 28 से 29 अप्रैल 2022 तक लॉ एंड टेक्नोलॉजी विषय पर अपनी पहली वार्षिक राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। मानव रचना विश्वविद्यालय में मूट कोर्ट कमिटी द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) आई.के. भट और प्रो-वाइस चांसलर, प्रोफेसर (डॉ.) डी एस सेंगर द्वारा किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद | फरीदाबाद, 28 अप्रैल – जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन-2022 शुरू हो गया। सम्मेलन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी, समाचार पत्र प्रदर्शनी, लघु फिल्म और प्रमुख हस्तियों के आमंत्रित व्याख्यान जैसी गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। यह आयोजन हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस, इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रायोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 500 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 28 अप्रैल। प्रदेश के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर शहर की कॉलोनियों में सड़कों की हालत का जायजा लिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद, 28 अप्रैल। प्याली-हार्डवेयर सडक़ निर्माण के एक साल में भी पूरा न होने पर आज अनशनकारी बाबा राम केवल ने प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा के भाई पं. टिपरचंद शर्मा व नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव से उनके कैम्प कार्यालय में मुलाकात।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद | फरीदाबाद, 27 अप्रैल। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने आज बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से मिलकर कच्ची कॉलोनियों में भी बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग की है। उन्होंने तिगांव विधानसभा क्षेत्र की अन्य बिजली संबंधी मांगों एवं समस्याओं को उनके समक्ष रखकर राहत की मांग की। विधायक राजेश नागर ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को बताया कि फरीदाबाद में कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले आम जन को नीतिगत फैसले के कारण नया बिजली कनेक्शन नहीं दिया रहा है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद | तिगांव के विधायक राजेश नागर ने एनएचएआई द्वारा बायपास रोड मुंबई बडौदा कॉरिडोर में मोहना रोड चंदावली पर कोई कट न देने और मौजूदा पुराने पुल को भी बंद करने के खिलाफ सीएम मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपा। उनके साथ पूर्व विधायक आनंद शर्मा के पुत्र हेमंत शर्मा भी मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा |डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के विज्ञान विभाग द्वारा दिनाक 25 अप्रैल 2022 को हरियाणा राज्य के विज्ञान, नवाचार (Innovation) और प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से “अनुसंधान योजना और वैज्ञानिक लेखन “विषय को लेकर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया | इस संघोष्ठी के मुख्य अतिथि व् वक्ता जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद के कुलपति, प्रोफेसर एस० के० तोमर, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के विधि विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर देवेंद्र सिंह तथा डी.ए.वी. प्रबंधकर्तृ समिति नई दिल्ली के कोषाध्यक्ष डॉ. डी० वी० सेठी जी रहे । इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में शोध के क्षेत्र में साइंटिफिक टेम्परामेंट व् शोध लेखन शैली का विकास करना रहा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद, सोमवार, 25 अप्रैल, 2022: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ और आईसीएआर-भारतीय बाजरा अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), हैदराबाद ने अनुसंधान और अकादमिक साझेदारी के माध्यम से बाजरा को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।