Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 22
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने जलभराव में नाव चलाकर खोली भाजपा के विकास की पोल

कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने जलभराव में नाव चलाकर खोली भाजपा के विकास की पोल

Ajay vermaBy Ajay verma09/10/2022No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। पिछले दो दिनों की बरसात के चलते स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में भाजपा सरकार के विकास की पोल पूरी तरह से खुल गई है। भाजपा की स्वयंभू स्मार्ट सिटी के सेक्टर, कालोनी सहित मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी है। जलभराव के चलते लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ सहित अन्य कांग्रेसजनों ने सेक्टर 16 स्थित साईं बाबा मंदिर के समक्ष भरे पानी में नाव चलाकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, सोशल एक्टिविट अमरजीत, अनिल कुमार नेताजी, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, प्रमुख समाजसेवी प्रदीप भट्ट, ओपी शर्मा, ओमपाल शर्मा, उमेद सिंह आदि मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार केवल लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बाट रही है, उसे विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दिन की बरसात ने फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बडखल, तिगांव एनआईटी में बुरा हाल कर दिया है, कोई ऐसी सडक़ नहीं है, जिस पर पानी न भरा हो। सेक्टर, कालोनियों व राजमार्गाे पर हालात बद से बदत्तर है, मिनटों का सफर लोग घण्टों में तय करने को मजबूर है, गाडियां खराब हो रही है, एक जवान लडक़े की पानी में डूबकर मौत हो गई है, जबकि भाजपा नेता विकास की बड़ी-बड़ी बातें करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है। श्री गौड़ ने कहा कि देश के साथ-साथ हरियाणा में पिछले आठ सालों से भाजपा सरकार है, आठ सालों में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ, कांग्रेस सरकार ने फरीदाबाद में इतनी विकास की परियोजनाएं दी, जिसका आज भी लोग लाभ उठा रहे है, लेकिन भाजपा ने केवल कागजों में विकास करके जनता की खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार के माध्यम से डकारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास न होने के चलते ही भाजपा सरकार नगर निगम के चुनाव करवाने से भी डर रही है, इन चुनावों को तय समय सीमा से आठ माह ऊपर हो चुके है। सुमित गौड़ ने सरकार व प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही टूटी सडक़ों की मरम्मत व जलनिकासी के उचित इंतजामात नहीं किए गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.