टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद।विधायक राजेश नागर ने आज तिलपत क्षेत्र में पोप कॉलोनी में बन रही नाली खड़ंजे के काम का निरीक्षण किया और ठेकेदार को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्य को समय पर पूरा करने और सही निर्माण सामग्री का प्रयोग करने के लिए भी कहा।
Browsing: FARIDABAD
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद, नवंबर। महादेव कबड्डी क्लब द्वारा एसजीएम नगर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित सर्कल कबड्डी कप में राज्य भर से दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने शिरकत की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जनमानस के हक की लड़ाई को लेकर पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने 17 सूत्रीय संघर्ष समिति का विधिवत शुभारंभ सोमवार को सूरजकुंड रोड स्थित 7 नाहर कुटी के अपने कार्यालय से किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोगों की आवाज बुलंद करते हुए इन 17 सूत्रीय मांगों को लागू कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । एनएचपीसी के निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत दिनांक 04.11.2022 को नुक्कड़ नाटक तथा मानव शृंखला आयोजित की गई। नुक्कड़ नाटक तथा मानव शृंखला मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल प्रांगण से एनएचपीसी के निगम मुख्यालय तक सतर्कता जागरूकता हेतु मानव शृंखला बनाई गई। मानव शृंखला के पश्चात एनएचपीसी प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । ये नज़ारा फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 48 के मोड़ का है जहाँ पर आज सुबह अरावली इंटरनेशनल स्कूल के बस चालक के द्वारा सड़क के बीचो बीच लगे हुए डिवाइडर में टक्कर मार दी जिसके बाद बस अनियंत्रित होने के कारण वहीँ पास में कड़ी एक गाडी को भी साइड मार दी जिसके कारण गाडी भी एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गयी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 17 अक्टूबर, 2022, फरीदाबाद: मानव रचना न्यूजेन आईईडीसी ने हाल ही में छात्रों के बीच नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए फैकल्टी को उत्प्रेरक बनाने के उद्देश्य से एक फैकल्टी-लेड स्टार्टअप्स और स्टूडेंट कॉल-फॉर-स्टार्टअप प्रतियोगिता की मेजबानी की। कुल 30 संकाय-नेतृत्व वाली छात्र टीमों ने अपने विचारों का प्रस्ताव रखा, जिनमें से 11 को निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर अपना प्रोटोटाइप बनाने के लिए प्रत्येक को 2.50 लाख रूपये अनुदान की मंजूरी मिली।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। पिछले दो दिनों की बरसात के चलते स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में भाजपा सरकार के विकास की पोल पूरी तरह से खुल गई है। भाजपा की स्वयंभू स्मार्ट सिटी के सेक्टर, कालोनी सहित मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी है। जलभराव के चलते लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ सहित अन्य कांग्रेसजनों ने सेक्टर 16 स्थित साईं बाबा मंदिर के समक्ष भरे पानी में नाव चलाकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, सोशल
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद / 8 अक्टूबर, 2022: महामारी ने न केवल लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य पर, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी भारी असर डाला है। भारत में पिछले तीन वर्षों में गंभीर कोविड -19 का सामना करने वाले रोगियों का एक महत्वपूर्ण अनुपात अब किसी न किसी प्रकार के मानसिक विकार से पीड़ित है, जिसमें अवसाद और चिंता सबसे आम है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर फरीदाबाद के अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने यह बात कही।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 6 अक्तूबर। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में पूरे देश में मनाया जाता है और रावण दहन के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की जाती है कि अच्छाई एवं सत्य की हमेशा जीत होती है। इसलिए इंसान को हमेशा सच्चाई के कदम पर चलना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह के सुपुत्र विद्यान प्रताप बुधवार को एन.एच.1 एच ब्लॉक में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 6 अक्टूबर, 2022 – मानव रचना स्पोर्ट्स एकेडमी (MRSA), सेक्टर 14 फरीदाबाद 6-9 अक्टूबर, 2022 तक डॉ. ओ पी भल्ला 55वीं हरियाणा स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 की मेज़बानी कर रहा है। मुख्य अतिथि, डॉ. अमित भल्ला – उपाध्यक्ष, MREI और अध्यक्ष, फरीदाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन (FDBA) ने डॉ. एन सी वाधवा – महानिदेशक, MREI; श्री आनंद मेहता – अध्यक्ष, के एल मेहता समूह; श्री सरकार तलवार – निदेशक खेल, MREI; श्री संजय सपरा – महासचिव, FDBA; श्रीमती अलका चुघ – कोषाध्यक्ष, FDBA; श्रीमती ममता वाधवा – निदेशक प्राचार्य, MRIS-14; श्री हेमंत शर्मा – संयुक्त सचिव, एफडीबीए और एमआरएसए के स्पोर्ट्स स्टाफ के साथ समारोह की शोभा बढ़ाई।